featured देश राज्य

छत्तीसगढ़ के जिला बेमेतरा में हजारों किसानों को है नई सरकार से कर्ज माफी की आस

kisan छत्तीसगढ़ के जिला बेमेतरा में हजारों किसानों को है नई सरकार से कर्ज माफी की आस

नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के जिला बेमेतरा में आने वाली प्रदेश सरकार से कर्ज माफी मिलने का इंतजार जिले के 67 हजार किसान कर रहे हैं। दरअसल जिला सहकारी बैक की 16 शाखाओं ने 84 हजार 464 किसानों को कर्ज दे रखा है। जिनमें से केवल 17 हजार किसानों ने ही कर्ज चुकाया है, इसके बाद अन्य बैंकों की 55 शाखाओं से भी बकाया राशि का आंकड़ा विभाग जुटाने में लगा है।

kisan छत्तीसगढ़ के जिला बेमेतरा में हजारों किसानों को है नई सरकार से कर्ज माफी की आस

बता दें कि विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस का कर्ज माफी करने के लिए केवल 10 दिनों में पहल की घोषणा को शामिल करने के बाद जिस तरह से किसानों का रुख कांग्रेस के पक्ष में रहने के बाद अब उनमें कर्ज माफ होने की उम्मीद बनने लगी है। सरकार बनने और उसका आदेश जारी होने से पहले ही बैंकों में कर्ज का ब्यौरा तैयार किए जाने लगा है। जिले के लीड बैंक ने सभी शाखाओं को 30 नवंबर की स्थिति में किसान क्रेडिट स्कीम के कर्ज का आंकड़ा मंगाया गया है। हालांकि अधिकारी कर्ज की जानकारी देने से मना कर रहे है।

वहीं किसान भी प्रदेश सरकार से कर्ज माफी का इंतजार कर रहे है तो वहीं जो किसान कर्ज लौटा चुके हैं वो भी कर्ज माफी की राशि लौटने की उम्मीद लगाए हुए है। इधर कांग्रेस भी किसानों का पूरा कर्ज माफ करने का दावा कर रही है। जिले में करीब 84464 किसानों को 436 करोड़ 29 लाख का कर्ज दिया गया था। इसके बाद 17221 किसानों ने 83 करोड़ 21 लाख का कर्ज का भुगतान कर दिया है बाकी 80 फीसदी किसानों का कर्ज वसूल किया जाना बाकी है।

Related posts

अनुच्छेद से हुई छेड़छाड़ तो कश्मीर में तिरंगे का नहीं होगा सम्मान: महबूबा मुफ्ती

Rani Naqvi

INDvsSL: धवन के धुरंधरों को आज करना होगा कमाल, सीरीज 1-1 से बराबर

pratiyush chaubey

IIT रुड़की: 90 स्टूडेट्स हुए कोरोना संक्रमित, कोविड सेंटर में बदला गया एक हॉस्टल

pratiyush chaubey