featured देश

Union Budget 2023: आज 11 बजे वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पेश करेंगी बजट, जानें पूरा शेड्यूल

Fn2fiklaYAY5srE Union Budget 2023: आज 11 बजे वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पेश करेंगी बजट, जानें पूरा शेड्यूल

Union Budget 2023: इस साल के आम बजट को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण कुछ घंटे बाद संसद में पेश करेंगी। अधिकतर लोगों के मन में ये सवाल होगा कि आखिर बजट कितने बजे पेश होगा।

ये भी पढ़ें :-

Vande Bharat Express: मुंबई को दो वंदे भारत ट्रेन की सौगात देंगे पीएम मोदी, 10 फरवरी को करेंगे रवाना

अगर आप भी इसे लेकर असमंजस में हैं तो यह खबर आपके काम की है। वित्त मंत्रालय ने बजट का पूरा शेड्यूल जारी किया है। यहां हम आपको बता रहे हैं पूरा टाइम टेबल…

सुबह 9 बजे – वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण सुबह 9 बजे वित्त मंत्रालय के गेट नंबर-2  पर बजट के साथ वित्त मंत्रालय के अधिकारियों व वित्त मंत्री का फोटो खिंचवाई।

सुबह 9:15 बजे – वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने आज बजट के साथ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की है। उनके साथ वित्त राज्यमंत्री भागवत कराड, वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी और वित्त मंत्रालय के सीनियर अधिकारियों के साथ राष्ट्रपति भवन पहुंचे हैं। बजट पेश करने से ठीक पहले ये सामान्य प्रक्रिया है जिसका पालन किया गया है।

सुबह 10 बजे – राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मंजूरी लेने के बाद वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण बजट लेकर संसद पहुंचेंगी।

सुबह 10:10 बजे – संसद में पहुंचने के बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण मंत्रिमंडल के साथ बैठक करेंगी। इस बैठक में बजट के लिए कैबिनेट से आधिकारिक मंजूरी ली जाएगी।

सुबह 11 बजे – वित्त मंत्री सुबह 11 बजे संसद में आम बजट पेश करेंगी और इसके बारे में बोलना शुरू करेंगी।

दोपहर 3 बजे – संसद में बजट पेश करने के बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण दोपहर 3 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन करेंगी। इसमें पहले वह बजट की घोषणाओं पर मुख्य पॉइंट्स बताएंगी। इसके बाद वह पत्रकारों के सवालों का जवाब देंगी।

Related posts

चंद्रबाबू नायडू पर जमकर बरसे, सीनियर-जूनियर के बयान पर पलटवार

Rani Naqvi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जाएंगे अमेरिका, क्वाड देशों की बैठक में लेंगे हिस्सा

Rahul

कोरोना वायरस का कहर जारी, इटली में मरने वालों की संख्या 100 के पार, अमेरिका में 11 की मौत

Rani Naqvi