featured देश

Vande Bharat Express: मुंबई को दो वंदे भारत ट्रेन की सौगात देंगे पीएम मोदी, 10 फरवरी को करेंगे रवाना

वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन

Vande Bharat Express: पीएम मोदी देश की आर्थिक राजधानी मुंबई को एक साथ दो वंदे भारत ट्रेन की सौगात देने वाले हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पीएम 10 फरवरी को मुंबई से इन दोनों ट्रेनों को रवाना करेंगे।

ये भी पढ़ें :-

Air India Urine Case: पेशाब कांड मामले में आरोपी शंकर मिश्रा को मिली जमानत

अब मुंबई से सोलापुर और मुंबई से शिरडी के बीच इन दोनों नई वंदे भारत ट्रेन को चलाया जा सकता है। पीएम मोदी इन दोनों ट्रेनों को मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से हरी झंडी को दिखा सकते हैं।

400 वंदे भारत ट्रेन चलाने की है योजना
आपको बता दें कि भारतीय रेलवे का यह प्लान है कि साल 2023 के अंत तक रेलवे कुल 75 वंदे भारत ट्रेन को चला सकते हैं। वहीं आने वाले तीन सालों में कुल 400 नई वंदे भारत ट्रेन चलाए जाने की योजना है।

इन रूटों पर चली ट्रेन
अब तक कुल 8 वंदे भारत ट्रेन देश में संचालित की जा रही हैं। यह ट्रेन नई दिल्ली-वाराणसी रूट, नई दिल्ली-वैष्णो देवी रूट, गांधीनगर-मुंबई रूट, दिल्ली-अब अंदौरा रूट, चेन्नई-मैसूर रूट, नागपुर-बिलासपुर रूट, हावड़ा-न्यू जलपाईगुड़ी रूट और विशाखापट्टनम-सिकंदराबाद रूट पर चलाई जा रही है।

Related posts

कांग्रेस का बेड़ा पार लगाएंगे प्रशांत किशोर? जानिए कांग्रेस के हाल पर बीजेपी, टीएमसी की क्या है राय

Neetu Rajbhar

कश्मीर में 40वें दिन भी कर्फ्यू जारी

bharatkhabar

सृजन घोटाला मामले में सीबीआई ने दो लोगों से की पूछताछ

Rani Naqvi