Jharkhand News: झारखंड के धनबाद में आशीर्वाद अपार्टमेंट में भीषण आग लग गई। इस हादसे में 14 लोगों की मौत हो गई है।
ये भी पढ़ें :-
Vande Bharat Express: मुंबई को दो वंदे भारत ट्रेन की सौगात देंगे पीएम मोदी, 10 फरवरी को करेंगे रवाना
मिली जानकारी के अनुसार यह आग अपार्टमेंट की तीसरी मंजिल पर लगी। इस घटना में 14 लोगों की मौत हो गई है जिनमें दस महिलाएं और तीन बच्चे शामिल हैं। इस घटना में 17 लोग बुरी तरह घायल हो गए हैं।
Jharkhand | Police personnel deployed outside Dhanbad’s Ashirwad Tower Apartment where a massive fire broke out yesterday due to which 14 people lost their lives & 12 were injured. Visuals from the site of the incident pic.twitter.com/wIv4lgwMKD
— ANI (@ANI) January 31, 2023
इस आगजनी घटना की जानकारी धनबाद के डिप्टी कमीश्नर ने देते हुए कहा कि आग लगने के कारणों का भी अभी तक पता नहीं चल सका है।
धनबाद के आशीर्वाद टावर अपार्टमेंट में आग लगने से लोगों की मृत्यु अत्यंत मर्माहत करने वाली है। जिला प्रशासन द्वारा युद्ध स्तर पर कार्य किया जा रहा है तथा हादसे में घायल लोगों को उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है। मैं खुद पूरे मामले को देख रहा हूँ।
— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) January 31, 2023
सीएम हेमंत सोरेन ने जताया दुख
मामले में राज्य के सीएम हेमंत सोरेन ने दुख जताया है। मुख्यमंत्री ने ट्वीट करते हुए कहा कि धनबाद के आशीर्वाद टावर अपार्टमेंट में आग लगने से लोगों की मृत्यु अत्यंत मर्माहत करने वाली है। जिला प्रशासन द्वारा युद्ध स्तर पर कार्य किया जा रहा है तथा हादसे में घायल लोगों को उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है। मैं खुद पूरे मामले को देख रहा हूँ।