देश राज्य

हिमस्खलन की चपेट में आए दो विदेशी पर्यटक, एक की मौत

jammu

जम्मू। विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल गुलमर्ग में गुरुवार को हुए हिमस्खलन में एक विदेशी पर्यटक की मौत हो गई जबकि एक अन्य लापता हो गया। दोनों विदेशी पर्यटक पती-पत्नी हैं और श्रीनगर घूमने के लिए आए हुए थे। मृतक की पहचान डेनियल, महिला की पहचान बेनजीमन दोनों निवासी स्वीडन के रूप में की गई है।

jammu
jammu

बता दें कि मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार दोपहर को गुलमर्ग में जब विदेशी पर्यटक स्कीइंग कर रहे थे तभी हिमस्खलन की चपेट में दो विदेशी पर्यटक आ गए जिनमें से एक को निकालकर फौरन अस्पताल ले जाया गया यहां डाक्टरों ने उसे मृत लाया घोषित कर दिया। वहीं दूसरी ओर पुलिस ने घटना के तुरन्त बाद महिला पर्यटक की तलाश शुरू कर दी। पुलिस द्वारा चलाए गए बचाव अभियान के बाद महिला को सुरक्षित बाहर निकाला गया और उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां पर डॉक्टर ने महिला की हालत स्थिर बताई है।

Related posts

पलटवार करते हुए राहुल गांधी ने सीएम योगी को बताया ‘यमराज’

Pradeep sharma

सिंधु जल संधि पर बौखलाया पाकिस्तान, कहा खत्म करने पर जाएंगे अदालत

shipra saxena

Uttarakhand News: ईडी ने हरक सिंह रावत के ठिकानों पर की छापेमारी

Rahul