featured देश मनोरंजन राज्य

दक्षिण से टैक्स लेकर उत्तर भारत के राज्यों का विकास करती है केंद्रः कमल हसन

hasan दक्षिण से टैक्स लेकर उत्तर भारत के राज्यों का विकास करती है केंद्रः कमल हसन

चेन्नई। साउथ के सुपरस्टार कमल हसन के राजनीति में एंट्री करने के बाद वहां की राजनीति का रंग ही बदल गया है।कमल हसन ने बीजेपी से मुकाबला करने का मन बना लिया है। उन्होंने सभी साउथ के राज्यों को बीजेपी के खिलाफ एकजुट होने की अपील की है।

 

hasan दक्षिण से टैक्स लेकर उत्तर भारत के राज्यों का विकास करती है केंद्रः कमल हसन

कमल हसन ने कहा कि द्रविड़ समुदाय को सिर्फ तमिलनाडु तक ही सीमित नहीं रखना चाहिए।उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार से मुकाबला करने के लिए दक्षिण को एक होना होगा। तमिलनाडु टैक्स देने के मामले में सबसे आगे है।केंद्र यहां से टैक्स लेती है और उत्तर भारत के राज्यों का विकास करती है।

कमल हसन ने अपनी पार्टी के नाम का एलान 21 फरवरी को करने को कहा है। उन्होंने तमिलनाडु के रमंथपुरम में अपनी पार्टी के नाम का ऐलान करने का फैसला लिया हैं।इस तरह वो आधिकारिक रुप से अपनी राजनीतिक पारी शुरु करेंगे।

Related posts

रूस में हुई शंघाई सहयोग संगठन की बैठक, सुरेश प्रभु ने भी लिया हिस्सा

Rani Naqvi

लेफ्टिनेंट कमाण्डर वर्तिका जोशी एवं टीम को सीएम त्रिवेन्द्र सिंह ने किया सम्मानित

piyush shukla

उत्तराखंड में कोरोना को हराएगा ‘AAP का डॉक्टर’

Nitin Gupta