धर्म भारत खबर विशेष

जीवन को सकुशल चलाना है तो तुलसी जी की रामायण बन सकती है ‘रामबाण’

tulsidas ramayan जीवन को सकुशल चलाना है तो तुलसी जी की रामायण बन सकती है ‘रामबाण’
  • धार्मिक डेस्क, भारत खबर

रामायण में श्रीराम के वनवास प्रसंग में राजा दशरथ को एहसास हुआ कि अच्छे या बुरे कर्मों के फल से ही भाग्य बनता है। भाग्य कर्म से ही बनता है। हम जैसे काम करते हैं वैसा ही हमारे भाग्य का निर्माण होता है। हम अपने कर्म पर टीके रहें। कभी-कभी ऐसा भी होता है कि हम कोई काम पूरी मेहनत से करते हैं, लेकिन फिर भी नतीजे विपरीत आते हैं। ऐसे में कुछ लोगों को कहने का मौका मिल जाता है कि हमारी किस्मत में ऐसा ही लिखा था। दरअसल जब भी किसी काम का नतीजा संतुष्टि देने वाला न हो तो अतीत में देखना चाहिए कि आपसे कहां चूक हुई थी।

श्रीराम को वनवास हो चुका था। राम, सीता और लक्ष्मण तीनों वन के लिए जा रहे थे। तब राजा दशरथ इस पूरी घटना को नियति का खेल बता रहे थे। वो ये सब भाग्य का लिखा मान रहे थे। राम के जाने के बाद जब वे अकेले कौशल्या के साथ थे तो उन्हें अपनी गलतियां नजर आने लगी। उनसे युवावस्था में श्रवण कुमार की हत्या हुई थी, दशरथ को याद आ गया। बूढ़े मां-बाप से उनका एकलौता सहारा छिन गया था। ये सब उसी का परिणाम है। हर परिणाम के पीछे कोई कर्म जरूर होता है। बिना कर्म हमारे जीवन में कोई परिणाम आ ही नहीं सकता। अपने कर्मों पर नजर रखें। तभी आप भाग्य को समझ सकेंगे।

Related posts

26 नवंबर 2021 का राशिफल: जानिए क्या कहती है आपकी राशि, कैसा रहेगा आपका आज का दिन

Neetu Rajbhar

जानिए क्यों दिवाली के दिन पूजी जाती है मां लक्ष्मी का तस्वीर, ये है खास मतलब

Rani Naqvi

आम्रपाली ग्रुप का RERA रजिस्ट्रेशन सुप्रीम कोर्ट ने किया रद्द, देखें और क्या हुए आदेश

bharatkhabar