featured धर्म

26 नवंबर 2021 का राशिफल: जानिए क्या कहती है आपकी राशि, कैसा रहेगा आपका आज का दिन

विभिन्न राशि वाले कैसे खेले होली

दैनिक राशिफल की गणना पंचांग के अनुसार होती है और आज का पंचांग 26 नवंबर 2021 शुक्रवार का दिन मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष की सप्तमी और अष्टमी तिथि है।

आज का राशिफल

मेष राशि 

मेष राशि के जातक को आज अपने ऊपर विश्वास रखना है। आज आप आपने आत्मविश्वास से कई बड़ी मुश्किलों से आप बाहर निकल सकते हैं। कार्य क्षेत्र में आज आपको काफी एक्टिव रहने की जरूरत है। कार्यक्षेत्र की किसी मीटिंग में आज आप अपने महत्वपूर्ण सुझाव साझा कर सकते हैं। जिससे आपको बॉस से प्रशंसा मिलेगी। 

वृष राशि 

वृष राशि के जातकों को आज अपने कार्यों से अधिक अपनी मानसिक स्थिति पर ध्यान देने की आवश्यकता है। नकारात्मक विचारों से बचें। कार्य क्षेत्र में किसी भी कार्य को जल्दबाजी में ना करें नहीं तो बहुत बड़ी गलती हो सकती हैं। दंपति जीवन में भी आज तनाव बना रहेगा। ऐसे में धैर्य व सूझबूझ के साथ स्थिति को नियंत्रित करें।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों को आज अपनी वाणी पर संयम रखने की जरूरत है। आज ग्रहों की स्थिति की स्थिति के अनुसार आपकी वाणी किसी भी कार्य हो शुभ व अशुभ बना सकते हैं। ऐसे कुछ भी बोलने से पहले हजार बार सोचें और फिर बोलें। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। 

कर्क राशि 

कर्क राशि के जातकों को आज अत्यधिक खर्चों से बचने की जरूरत है। अपनी आर्थिक स्थिति को देखते हुए तालमेल के साथ खरीदारी करें। वही कपड़ा कारोबारियों को आज काफी बड़ा मुनाफा हाथ लग सकता है। युवा अपने करियर को लेकर सतर्क रहें और लगातार परिश्रम करते रहे। रोजगार की तलाश कर रही युवाओं को आज नौकरी मिलने की संभावना है। 

सिंह राशि

सिंह राशि के जातक आज अपने स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। ऑफिस तो कार्य को सूज भुज और सतर्कता के साथ करें किसी फाइल या अन्य किसी गायब होने की संभावना है। वही कारोबार से जुड़े लोगों की आज काफी दिनों से रुके धन की वापसी हो सकती है। कला और संगीत में रुचि रखने वाले युवाओं को आज अपने हाल को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामाजिक दृष्टि से काफी शुभ है। समाज में आज आपकी पहचान को एक सम्मान मिल सकता है किसी भी अभियान व कार्य को करने से पहले टीम वर्क पर जरूर ध्यान दें। वही छोटे व्यापारियों को और धन से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आज आपके स्वास्थ्य में अचानक से गिरावट हो सकती है ऐसे में स्वास्थ्य के प्रति सचेत और सतर्क रहें।

तुला राशि

तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन काफी बेहतर है। यदि आप आज किसी नए प्रोजेक्ट को करने के बारे में सोच रहे हैं तो उसे करने से आपको निश्चय ही सफलता हासिल होगी। वहीं यदि आपके घर परिवार में जमीन जायदाद से जुड़ा कोई मामला कोर्ट में चल रहा है तो उसमें आज आपको जीत हासिल हो सकते हैं। आज आपके घर परिवार में सुख समृद्धि बनी रहेगी वही आज आपके कार्य में आपके दोस्तों और साथियों का साथ मिलेगा। जिससे आज आपका मन प्रसन्न रहेगा।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन सुखद समाचारों से भरा हुआ है। आज आप अपने परिवारजनों और मित्रों के साथ मिलकर किसी कार्यक्रम की प्लानिंग कर सकते हैं। यदि आज आपकी बहन के विवाह में कोई समस्या आ रही है तो परिजनों की सहायता से यह समस्या समाप्त हो जाएगी।

धनु राशि

धनु राशि के जातकों को आज अपने परिवार के साथ अधिक समय बिताने की आवश्यकता है। यदि आपको किसी बात की कोई परेशानी है तो परिवार के सहयोग से वह समाप्त हो जाएगी। कार्य क्षेत्र में आज आपके ऊपर काम का बहुत अधिक हो सकता है ऐसे में कार्य को सिस्टमैटिक ढंग से करें। वही कारोबारी जगत के लोगों को आज लाभ होने की संभावना है।

मकर राशि

मकर राशि के जातकों को आज धर्म-कर्म के कार्य में लगा रहना चाहिए इस जातक के लोगों को आज भगवान हनुमान जी की उपासना एवं हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए। आज नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को रोजगार मिल सकता है। व्यपार और कारोबार से जुड़े लोगों का मन आज प्रसन्न रहेगा। यदि आपका जीवन साथी गर्भवती से हैं तो उसके स्वास्थ होने का सतर्क रहें।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों का आज चिड़चिड़ा हो सकता है। ऐसे भी किसी भी व्यक्ति से अपशब्द कहने से बचें। नहीं तो रिश्ते में कड़वाहट आ सकती हैं। वही व्यापार क्षेत्र से जुड़े लोगों को भी आज अपने ग्राहकों से सही तरीके से बात करनी चाहिए नहीं तो उसका भविष्य में गलत परिणाम हो सकता है। वही आज परिवार का माहौल सुखमय रहने वाला है।

मीन राशि

मीन राशि के जातक आज किसी शुभ समाचार कुछ सुनने के लिए लालायित रहेंगे। आज इस जातक के लोग छोटी-छोटी खुशियों को लेकर आनंदित रहेंगे। कार्यक्षेत्र में बॉस के साथ मीटिंग को गंभीरता से लें कहीं जा रही सभी बातों को नोट करें। व्यापार क्षेत्र से जुड़े लोगों को आज छोटे-मोटे मुनाफा होने की संभावना है।

Related posts

यूपी: कोरोना के कारण अनाथ हुए बच्चों का सहारा बनी योगी सरकार, महिलाओं को भी दी जा रही आर्थिक सहायता

Saurabh

शादी के बंधन में बंधे युवराज और हेजल…तस्वीरों में देखिए उनका रॉयललुक

shipra saxena

चीनी सेना ने दी धमकी- चीन किसी भी कीमत पर करेगा संप्रभुता की रक्षा

Pradeep sharma