featured Breaking News देश राज्य

जयंत को मिला डैडी का सहारा, भाजपा के बागी यशवंत सिन्हा ने आखिर क्यों किया ये ऐलान?

jayant yashvant sinha जयंत को मिला डैडी का सहारा, भाजपा के बागी यशवंत सिन्हा ने आखिर क्यों किया ये ऐलान?

एजेंसी, नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2019 के मैदान-ए-जंग में केंद्रीय मंत्री जयंत सिन्हा भी उम्मीदवार हैं, जिनके पिता यशवंत सिन्हा बीजेपी और मोदी सरकार के खिलाफ बागी तेवर अपनाए हुए रहते हैं। हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहे नागर विमानन राज्य मंत्री जयंत सिन्हा ने सोमवार को कहा कि पिता यशवंत सिन्हा का आशीर्वाद उनके साथ है और उम्मीद है कि उनके अभिभावक छह मई को उनके पक्ष में मतदान करेंगे।
जयंत सिन्हा ने कहा, ‘मेरे पिता यशवंत सिन्हा का आशीर्वाद मेरे साथ है। माता-पिता के साथ कोई राजनीतिक या निजी मतभेद नहीं है और कुछ दिन पहले जब मैंने प्रचार की शुरूआत की तब उनका आशीर्वाद लिया था।’ वह इस सवाल का जवाब दे रहे थे कि 2014 के चुनाव के वक्त उनके पिता ने उनके पक्ष में जोर शोर से प्रचार किया था, लेकिन बाद में पार्टी नेतृत्व से मतभेद बढ़ने के बाद उन्होंने भाजपा छोड़ दी थी और इस बार उन्हें अकेले प्रचार के लिए जाना पड़ रहा है।

जयंत सिन्हा ने कहा कि मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पार्टी अध्यक्ष अमित शाह के ऊर्जावान नेतृत्व के तहत और उनके मार्गदर्शन तथा समर्थन से यह चुनाव लड़ रहा हूं तथा भाजपा के तमाम कार्यकर्ताओं के समर्थन के साथ लगातार दूसरी बार चुनाव जीतने में मुझे कोई दिक्कत नहीं आएगी।

Related posts

सुनंदा पुष्कर केस: कोर्ट ने स्वामी की याचिका को किया खारिज बोले- मिसयूज न करें

Rani Naqvi

सीएम शिवराज का बड़ा फैसला,होशंगाबाद का नाम बदलकर किया नर्मदापुरम

Yashodhara Virodai

Rafale Deal: सुप्रीम कोर्ट में राहुल गांधी के खिलाफ दायर अवमानना ​​कार्यवाही इस कारण हुई ठप

Trinath Mishra