Breaking News यूपी

24 घंटे के भीतर उत्तर प्रदेश में काटे गए हजारों चालान, 60 लाख की वसूली

24 घंटे के भीतर उत्तर प्रदेश में काटे गए हजारों चालान, 60 लाख की वसूली

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में जहां एक तरफ कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं, वहीं लोग अभी भी समझने का नाम नहीं ले रहे। प्रदेश में अकेले 24 घंटे के भीतर 29,471 लोगों का चालान काटा गया।

बिना मास्क वालों का कटा चालान

सरकारी आंकड़ों के अनुसार 24 घंटे के भीतर 29,471 लोग बिना मास्क के दिखाई दिए। इन सभी लोगों पर सख्त कदम उठाते हुए उत्तर प्रदेश पुलिस ने चालान काटा। इस प्रक्रिया में 61,44,000 रुपए जुर्माने के तौर पर वसूले गए। पहले ही सरकार की तरफ से सख्त निर्देश दिए जा चुके हैं, जिसका लगातार उल्लंघन सड़कों पर देखा जा रहा है।

हजार रुपए का कट रहा चालान

बिना मास्क के दिखाई देने पर हजार रुपए का चालान कट रहा है। इसके बाद भी लोग संभलने का नाम नहीं ले रहे। बीते 24 घंटे में उत्तर प्रदेश में 38,055 नए संक्रमित मरीज मिले हैं। इस दौरान 223 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। लखनऊ में 5461 नए मरीज मिले और 42 लोगों ने अपनी जान गंवाई।

इन सबके अतिरिक्त यूपी पुलिस के जवानों में भी तेजी से संक्रमण फैल रहा है। 2241 जवान कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसीलिए लगातार सभी लोगों से नियमों का पालन करने की और घर पर रहने की अपील की जा रही है। शनिवार और रविवार को पहले से ही प्रदेश में लॉकडाउन लगाया जा चुका है।

Related posts

चुनाव आयोग में रामगोपाल ने जमा की डेढ़ लाख पन्ने का दस्तावेज

kumari ashu

MCD election: 31 मार्च से चुनाव प्रचार की कमान संभालेंगे केजरीवाल

Rahul srivastava

हैदराबाद साइबर क्राइम पुलिस ने सोशल मीडिया एप, व्हाट्सएप, ट्विटर और टिक टॉक के खिलाफ दर्ज की FIR

Rani Naqvi