featured देश

महामारी से देश बेहाल, 24 घंटे में 3.49 लाख से ज्यादा केस, 2767 मौतें

UP: एक दिन में रिकॉर्ड 30,596 नए केस, 129 कोरोना संक्रमितों की मौत

महामारी की दिनोंदिन तेज होती मार और लगातार बढ़ती कोरोना मरीजों की तादाद से अब डर लग रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों में 3,49,691 नए मामले सामने आए, जबकि 2,767 मरीजों की जान गई है। हालांकि थोड़ी राहत इस बात की है कि 2,17,113 लोग कल कोरोना से ठीक भी हुए हैं।

कोरोना के कुल आंकड़ें

24 घंटे में आए केस- 3,49,691

24 घंटे में कुल मौतें- 2,767

24 घंटे में ठीक हुए लोग- 2,17,113

संक्रमितों का कुल आंकड़ा-  1,69,60,172

कुल एक्टिव मामलों की संख्या- 26,82,751

मरने वालों का कुल आंकड़ा- 1,92,311

ठीक हुए मरीजों की संख्या-1,40,85,110

अबतक कुल वैक्सीनेशन- 14,09,16,417

भारत का दुनिया में दूसरा स्थान

कोरोना के एक्टिव केसों के मामले में भारत का दुनिया में दूसरा स्थान है। देश में संक्रमण से मृत्यु दर 1.13 फीसदी और रिकवरी रेट 83 फीसदी है। वहीं एक्टिव केस बढ़कर 15 फीसदी से ज्यादा हो गए हैं। वहीं दुनिया में अमेरिका, ब्राजील, मैक्सिको के बाद सबसे ज्यादा मौत भारत में हुई है।

महाराष्ट्र में 24 घंटों में 67,160 केस

महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों में 67,160 नए मामले सामने आए। जिसके बाद कुल मामलों की संख्या 42,28,836 हो गई है। वहीं 676 लोगों ने पिछले 24 घंटों में संक्रमण से अपनी जान गंवाई है। जिससे अब राज्य में कुल मौतों की संख्या 12,726 पहुंच गई है। वहीं मुंबई में 7,199 नए मामले आने से शहर में कोविड से अबतक 6,22,146 लोग संक्रमित हो चुके हैं।

दिल्ली में 24,103 नए मामले आए

राजधानी में संक्रमण दर तेजी से बढ़ रही है। बीते 24 घंटों में दिल्ली में कोरोना के 24,103 मामले सामने आए, जबकि 357 लोगों की मौत हुई है। वहीं दिल्ली में पॉजिटिविटी रेट भी बढ़कर 332.27% हो गया है। फिलहाल राजधानी में 93,080 मरीजों का इलाज जारी है।

Related posts

लखनऊ प्रशासन की एक और बड़ी कार्रवाई, फन मॉल के बाद माई बार भी सील  

Shailendra Singh

भूख हड़ताल पर बैठा जवान, पत्नी ने कहा हो सकता है कोट मार्शल

shipra saxena

सरकार का विरोध करने पर पिटे सपा कार्यकर्ता, पुलिस ने भांजी लाठी

Pradeep sharma