featured देश भारत खबर विशेष

जानिए दार्जिलिंग हिंसा की कहानी, किसने भड़काई दंगे की आग

are जानिए दार्जिलिंग हिंसा की कहानी, किसने भड़काई दंगे की आग

अलग राज्य की मांग को लेकर आम जिंदगी अस्त व्यस्त
ममता बनर्जी के इस फैसले को लेकर GJM (गोरखा जनमुक्ति मोर्चा) इसका सख्त विरोध कर रहा है। वही GJM द्वारा ममता बनर्जी के इस फैसले के विरोध में कई साल पुरानी मांग एक बार फिर से उजागर हो गई है और GJM की वो मांग अपने लिए अलग गोरखा लैंड की है। ममता बनर्जी के फैसले के बाद भड़की आग में उजागर हुआ काफी साल पुराना मामला (अलग गोरखा लैंड की मांग) अब तूल पकड़ता जा रहा है। जिसको लेकर लोगों में इस बार काफी रोष है। अलग गोरखा लैंड की मांग पहली बार नहीं हुई है। इससे पहले भी अलग गोरखा लैंड की मांग की जा चुकी है लेकिन इससे पहले इस मामले को दबा दिया गया था। ऐसे में अलग गोरखा लैंड की मांग एक बार फिर से उजागर हुई और इस कदर यह मांग उभरी है कि इससे निपट पाना ममता बनर्जी के लिए मुश्किलों का संकेत दे रहा है।

2 3 जानिए दार्जिलिंग हिंसा की कहानी, किसने भड़काई दंगे की आग

आंदोलन के बीच GJM कार्यकर्ताओं ने अनिश्चितकालीन बंद का आह्वान किया था। अनिश्चितकालीन बंद के कारण यहां आम लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस बंद के कारण आम जिंदगी अस्त-व्यस्त हो गई है। ना ही खाने के लिए कुछ सामान यहां उपलब्ध हो रहा है और ना ही यातायात यहां पर दिखाई दे रहा है। लोगों को खाना भी बड़ी मुश्किल से प्राप्त हो रहा है। उसे भी लोग दहशत के माहौल में खाने को मजबूर हो रखे हैं। GJM कार्यकर्ताओं द्वारा इस अनिश्चितकालीन बंद के कारण इतना ज्यादा नुकसान हो रहा है कि इसका भुगतान करना किसी चुनौती से कम नहीं है। जानकारी के अनुसार GJM कार्यकर्ताओं द्वारा बंद का आह्वान करने के बाद करीब 150 करोड़ रुपए से ज्यादा का नुकसान हो चुका है। जिसका भुगतान करना एक बड़ी चुनौती बनकर सामने आया है।

 

Related posts

RBI की मंजूरी के बाद नोएडा में खुलेगा पहला PAYTM बैंक

shipra saxena

खाने की शिकायत करने वाले BSF जवान तेज बहादुर बर्खास्त

shipra saxena

विधायक अमनमणि त्रिपाठी के आवास पर लगा कुर्की का नोटिस, भगोड़ा घोषित कर चुकी है पुलिस

Pradeep Tiwari