Breaking News featured दुनिया

भविष्य से आया इंसान, बोला साल 2030 से आया हूं, 2017 में फंस गया हूं

2030 00000 भविष्य से आया इंसान, बोला साल 2030 से आया हूं, 2017 में फंस गया हूं

वॉशिंगटन। हमने अक्सर फिल्मों और किताबों में टाइम मशीन के बारे में सुना और देखा है। टाइम मशीन को लेकर तो 2050 लव स्टोरी फिल्म भी बनी हुई है, जिसमें 2050 की दुनिया दिखाई गई है। लेकिन अगर हम कहे की भविष्य से एक इंसान हमारी मौजूदा दुनिया में आया है तो, शयद आप यकीन न करे लेकिन ये बात सच साबित हुई है। दरअसल अमेरिका में एक व्यक्ति साल 2030 यानी की भविष्य से आया है। यहीं नहीं उसने लाइ डिटेक्टर को भी पास कर लिया है और 2030 में होने वाली कई चीजो के बारे में बताकर सबको अचंभे में डाल दिया है। 2030 00000 भविष्य से आया इंसान, बोला साल 2030 से आया हूं, 2017 में फंस गया हूं

मिली जानकारी के मुताबिक नोआ नाम के एक व्यक्ति ने दावा किया है कि वो साल 2030 से आया है और 2017 में फंस गया है। इस बात को साबित करने के लिए जब लाई डिटेक्टर टेस्ट किया गया तो सब चौंक गए क्योंकि मशीन ने उसकी एक एक बात को सच साबित कर दिया। की खबर के अनुसार जब नोआ से लाई डिटेक्टर के बाबत पूछा गया तो उसने हां कर दिया। टेस्ट के दौरान का वीडियो भी यूट्यूब पर पोस्ट किया  गया है जो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो को अबतक 17 लाख व्यूज मिले हैं। नोआ का मकसद आज की दुनिया को भविष्य के बारे में बताना है।

वहीं नोआ ने भविष्य को लेकर बताया कि मौजदू राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप साल 2020 में भी अमेरिका के राष्ट्रपति चुने जाएंगे। वहीं साल 2030 में अमेरिका की राष्ट्रपति मिस्टीरियस फिगर इलाना रेमिका होंगी। वहीं मंगल ग्रह पर पहुंचने का प्रयास 2028 में सफल  होगा और इंसान 2028 में मंगल ग्रह पर कदम रखेगा। इसके अलावा दुनिया में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का अधिग्रहण होगा।  उसने बताया कि 2030 में इंसान गूगल स्टाइल ग्लासेस पहनेगा और तकनीकि अगले लेवल पर पहुंच जाएगी। खतरनाक बीमारी माने जाने वाले कैंसर की दवाई भी आसानी से मिलेगी और बिटकॉइन की पॉपुलेरिटी बढ़ेगी और साथ ही सिक्कों को भी उतनी की तवज्जो दी जाएगी। हालांकि अब इस सच्चाई का पता तो साल 2030 तक ही चल पाएगा।

Related posts

महिला की वजह से मजबूरन चेन्नई में उतारना पड़ा प्लेन, वजह जान हैरान रह जाएंगे आप

Rani Naqvi

खाद्य सामग्री की जमाखोरी पर सीएम योगी सख्‍त, दिए कड़े निर्देश   

Shailendra Singh

लोनी में शॉर्ट सर्किट की वजह फ्रिज में करंट लगने से 5 बच्चों समेत 6 की मौत

Bharat Khabar