featured दुनिया देश

महिला की वजह से मजबूरन चेन्नई में उतारना पड़ा प्लेन, वजह जान हैरान रह जाएंगे आप

Qatar Airways

चेन्नई। एक महिला ने कतर एयरवेज को चेन्नई लैंड कराने पर मजबूर कर दिया। दराअसल दोहा से बाली जा रहे कतर एयरवेज के इस विमान को एक विवाद के चलते चेन्नई एयरपोर्ट पर उतारना पड़ा। लेकिन जिस विवाद के चलते विमान को लैंड कराना पड़ा वो बड़ा ही चौकाने वाला था। विमान में बैठे पति पत्नी के बीच काफी विवाद बढ़ गया था। महिला का कहना है कि उसके पती ने उसे धोखा दिया है। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि पत्नी ने प्लेन को बीच में ही उतारने पर मजबूर कर दिया। मामला था कि पत्नी ने अपने पति का फोन अनलॉक करके देखा तो उसे पता चला कि उसका पति उसे धोखा दे रहा है।

Qatar Airways
Qatar Airways

बता दें कि महिला नशे में थी और उसने नशे की हालत में विमान के क्रु मेंबर्स के साथ भी बदतमीजी की पहले तो वहां मौजूद कर्मचारियों ने महिला को शांत कराने की कोशिश की लेकिन वो शांत नहीं हुई। उसके बाद स्थिति को हाथ से निकलता देख कर्मचारियों ने प्लेन रोककर महिला को उसके पति के साथ नीचे उतारने का फैसला किया और दोनों को निचे उतार दिया गया। उसके बाद प्लेन इंडोनेशिया पहुंचा। चेन्नई एयरपोर्ट के अधिकारियों ने महिला को नशे से बाहर आने तक एयरपोर्ट पर ही रखने का निर्णय लिया। बाद में उन्हें कुआलालांपुर जाने वाली फ्लाइट से भेज दिया गया और वहां से वे दोहा चले गए।

वहीं सीआइएसएफ ने कहा कि पांच नवंबर को सुबह 10 बजे कतर एयरवेज की फ्लाइट को चेन्नई एयरपोर्ट पर उतारना पड़ा था। फ्लाइट से एक इरानी महिला सहित सभी इरानी यात्रियों को फ्लाइट से उतार दिया गया था क्योंकि उस महिला ने एयरलाइन के क्रू मेंबर के साथ बदतमीजी की थी। बाद में उन सब को कुआलालांपुर जाने वाली फ्लाइट से भेज दिया गया।

Related posts

पद्मावत पर ओवैसी की मुसलमानों से अपील, फिल्म देखने ना जाएं, पैसे की बर्बादी है

Vijay Shrer

कोरोना अपडेट : भारत में बीते 24 घंटे में सामने आए 8,488 नए कोरोना केस, 249 की हुई मौत

Neetu Rajbhar

बद्रीनाथ कॉलोनी में जोशी ने किया नलकूप का शिलान्यास

Rani Naqvi