featured देश

सोमवार को देश के 10 राज्यों में हुई कोरोना से सबसे ज्यादा मौतें, आंकड़े जानकर उड़ जाएंगे होश

कोरोना 2 1 सोमवार को देश के 10 राज्यों में हुई कोरोना से सबसे ज्यादा मौतें, आंकड़े जानकर उड़ जाएंगे होश

नई दिल्ली। देश में कोरोना का कहर इस करदर फैल रहा है कि अब देश में मौतों का आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है। देश में अब तक कोरोना के संक्रमण से 1566 मौते हो चुकी हैं। सोमवार को देश के 10 राज्यों में सबसे ज्यादा मौतें दर्ज की गई। एक दिन में 103 मौतें हुई। इससे पहले सबसे ज्यादा मौतों का आंकड़ा 2 मई को आया था जिसमें 98 लोगों जान से हाथ धो बैठे थे।

 बता दें कि महाराष्ट्र में जितनी तेजी से संक्रमण का आंकड़ा बढ़ रहा है उतना ही तेजी से मौतों का भी आंकड़ा बढ़ रहा है। महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 35 लोगों की मौत हुई। इसी के साथ राज्य में मरने वालों की संख्या अब 583 हो गई है। गुजरात में 29 लोगों की मौत हुई। इनके अलावा, पश्चिम बंगाल में 11, मध्य प्रदेश में 9, उत्तर प्रदेश में 7, राजस्थान में 6, पंजाब और कर्नाटक में 2-2, तमिलनाडु और हरियाणा में 1-1 लोगों ने दम तोड़ा।

 https://www.bharatkhabar.com/more-than-1400-deaths-due-to-corona-virus-were-recorded-in-america-in-24-hours/

वहीं पश्चिम बंगाल सरकार ने सोमवार रात (4 मई) तक कोरोना से 61 लोगों की मौतें ही बताई हैं। बाकी 72 मौतें अन्य बीमारियों के चलते दिखाई हैं। केंद्र सरकार ने इस पर आपत्ति जताई है। इसके बाद राज्य सरकार की तरफ से दोनों मौतों का अलग-अलग आंकड़ा जारी किया जाने लगा है। इसमें केंद्र के आंकड़ों को भी शामिल किया गया है।

Related posts

श्रीनगर हिंसा में 8 लोगों की मौत, अलगाववादियों ने किया 2 दिन बंद का ऐलान

shipra saxena

उत्तराखंड: 24 घंटे में रिकॉर्ड 5703 नए मरीज, 5 मई तक ‘कोरोना कर्फ्यू’ लागू

pratiyush chaubey

Bigg Boss 13: सलमान ने लगाई इस कंटेस्टेंट को फटकार, कहा खुद को समझती हो कैटरीना कैफ

Rani Naqvi