featured यूपी

UP: जून में एक करोड़ वैक्‍सीनेशन का लक्ष्‍य, जानिए अबतक कितनों को लगा टीका

UP: जून में एक करोड़ वैक्‍सीनेशन का लक्ष्‍य, जानिए अबतक कितनों को लगा टीका

लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश में कोविड वैक्सीनेशन अभियान तेजी के साथ चल रहा है। जून माह के लिए उत्तर प्रदेश ने एक करोड़ वैक्सीनेशन के लक्ष्य तय किया है और अब तक 89 लाख से अधिक डोज एडमिनिस्टर किए जा चुके हैं।

21 जून से शुरू हुए वैक्सीनेशन महाभियान के लगातार दूसरे दिन निर्धारित छह लाख के लक्ष्य से अधिक लोगों को टीका-कवर प्रदान किया गया। पहले दिन जहां सात लाख 29 हजार 197 लोगों को टीका-कवर प्रदान किया गया था, वहीं 22 जून को आठ लाख 24 हजार आठ लोगों ने टीका-कवर प्राप्त किया।

वैक्‍सीनेशन में सभी आयु वर्ग के लोगों का उत्‍साह

प्रदेश में अब तक दो करोड़ 72 लाख 53 हजार से अधिक वैक्सीन डोज एडमिनिस्टर किए गए हैं। 41 लाख से अधिक लोगों ने वैक्सीन के दोनों डोज प्राप्त कर लिए हैं। वैक्सीनेशन में सभी आयु वर्ग के लोगों का उत्साह देखने को मिला है। मंगलवार को हुए आठ लाख से अधिक वैक्सीनेशन में पांच लाख 32 हजार से अधिक लोग 18 से 44 आयु वर्ग के हैं।

राज्‍य में वैक्सीनेशन के लिए ब्लॉक को आधार बनाकर गांवों में वैक्सीनेशन को तेज करने का पायलट प्रोजेक्ट चल रहा है। अब तक के इसके परिणाम अच्छे हैं। एक जुलाई से क्लस्टर आधारित इस कार्य योजना को सभी जिलों में लागू किया जाए। एक जुलाई से हर दिन 10 से 12 लाख वैक्सीन लगाने के लक्ष्य के सापेक्ष तैयारी की जाए।

यूपी में संक्रमण दर न्यूनतम

उत्तर प्रदेश में कोरोना महामारी की दूसरी लहर की स्थिति नियंत्रण में है। संक्रमण दर न्यूनतम स्थिति में है। वर्तमान में 3,666 कोरोना मरीज उपचाराधीन हैं। प्रदेश में कोरोना से स्वस्थ हुए लोगों की संख्या 16 लाख 78 हजार 788 हो चुकी है।

राज्‍य की कोविड रिकवरी दर 98.5 फीसदी हो गई है, जबकि पॉजिटिविटी दर 0.1 फीसदी है। प्रदेश में अब तक पांच करोड़ 59 लाख 99 हजार 840 टेस्ट हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे में प्रदेश में दो लाख 69 हजार 472 कोविड टेस्ट किए गए। इसी अवधि में संक्रमण के 208 नए मामले आए हैं, जबकि 302 मरीज उपचारित होकर स्वस्थ हुए हैं। 2,205 लोग होम आइसोलेशन में हैं।

Related posts

सरकार के प्रबंधन ने विशेषज्ञों के दावों को किया फेल!

sushil kumar

केजीएमयू में रेजीडेंट डॉक्टरों की हड़ताल से मचा हाहाकार

rituraj

चीनी सरकारी मीडिया ने फिर दी धमकी कहा कश्मीर में घुस सकती है चीनी सेना

piyush shukla