Breaking News featured दुनिया

यूट्यूब नीतियों से परेशान होकर महिला ने हेडक्वार्टर पर की फायरिंग, 4 घायल

youtube headquater 1522796296 यूट्यूब नीतियों से परेशान होकर महिला ने हेडक्वार्टर पर की फायरिंग, 4 घायल

मंगलवार को उत्तरी कैलिफोर्निया में यूट्यूब मुख्यालय के बाहर गोलीबारी हुई। सीएनएन की खबर के अनुसार घटना में शूटर महिला की पहचान नसीम अघदम के रूप में हुई है। घटना में महिला ने तीन लोगों के साथ गोलीबारी की। अधिकारियों क अनुसार महिला ने अपनी बंदूक से ही खुद को गोली मार ली। इस घटना में चार लोगों के जख्मी होने की खबर है।

 

youtube headquater 1522796296 यूट्यूब नीतियों से परेशान होकर महिला ने हेडक्वार्टर पर की फायरिंग, 4 घायल

 

नसीम एनिमल राइट एक्टिविस्ट थी और यूट्यूब पर एक्टिव थी नसीम के यू-ट्यूब पर कई अकाउंट और एक वेबसाइट थी। वह कथित रूप से यूट्यूब और इसकी मुद्रीकरण नीतियों से परेशान थी। वह वीडियो सेंसर करने से खफा थी जिससे उसकी कमाई रुक गई थी। नसीम का यू-ट्यूब मुख्यालय में किसी के साथ कोई संबंध नहीं था। बता दें कि इससे पहले खबर आ रही थी की गोलीबारी में घायल चार लोगों में से एक को महिला बंदूकधारी जानती थी। कुछ स्थानीय मीडिया रिपोर्ट ने कहा था कि घायल युवक हमला करने वाली महिला का प्रेमी था।

 

घायलों का इलाज जुकरबर्ग सेन फ्रेंसिस्को जनरल हॉस्पिटल में चल रहा है। जिनमें से दो की स्थिति नाजुक बनी हुई है वहीं 27 वर्षीय महिला खतरे से बाहर है।

 

आपको बता दें कि घटना के समय यूट्यूब मुख्यालय में 1700 कर्मचारी मौजूद थे। महिला ने मुख्यालय में घुसते ही अंधाधुंध फायरिंग शुरु कर दी। घटना के बाद इलाके में सनसी बनी हुई है। पुलिस ने लोगों से घटनास्थल से दूर रहने को कहा है। फिलहाल महिला के बारे ज्यादा जानकारी नहीं मिल पाई है पुलिस जांच में लगी है।

 

 

Related posts

यूपी की महिलाओं ने की हद कोरोना को कोराना मईया बनाकर पूज रहीं..

Mamta Gautam

राशिफल 2 अक्टूबर 2021 : जानें क्या कहता है आपका किस्मत कनेक्शन

Kalpana Chauhan

27 जून 2023 का राशिफल, जानें आज का पंचांग और राहुकाल

Rahul