Breaking News featured उत्तराखंड

देहरादून: खुल गया प्रदेश का सबसे लंबा फ्लाई ओवर, यात्रियों को मिलेगा जाम से छुटकारा

WhatsApp Image 2021 01 20 at 4.02.31 PM देहरादून: खुल गया प्रदेश का सबसे लंबा फ्लाई ओवर, यात्रियों को मिलेगा जाम से छुटकारा

देहरादून। उत्तराखंडवासियों को फ्लाईओवर की नई सौगात मिलने जा रही है। अब शहरवासियों को दून हरिद्वार ऋषिकेश मार्ग पर अब मोतीचूर रेलवे क्राॅसिंग फाटक पर जाम से नहीं जूझना पडे़गा। आज खुलने वाले हरिपुरकलां फ्लाई ओवर पर मोतीचूर की ओर से शेष कुछ हिस्से पर डामरीकरण के फाइनल कार्य को अंजाम दिया जा रहा है। राष्ट्रीय राजमार्ग के नवनिर्मित हरिपुरकलां फ्लाईओवर पर बुधवार से आवाजाही शुरू हो जाएगी।

 

कार्यदायी संस्था उप्र राज्य सेतू निगम के मुख्य परियोजना प्रबंधक सतीश कुमार ने बताया कि कार्य पूरा कर लिए जाने के बाद आज फ्लाई ओवर ट्रैफिक शुरू करा दिया जाएगा। हाईवे पर बने इस फ्लाईओवर की लंबाई करीब दो किमी है, जो प्रदेश का सबसे लंबी दूरी का फ्लाईओवर है।

 

फ्लाईओवर से गुजरने वाले वाहन देहरादून जिले के प्रवेश द्वार सप्तऋषि चेक पोस्ट से शुरू होकर हरिपुरकलां का मुख्य बाजार, सूखी नदी और राजाजी टाइगर रिजर्व के प्रवेश द्वार और जंगल क्षेत्र को पार कराकर राजाजी के मध्य वन क्षेत्र में तीन मोरी पुलिया तक पहुंचते हैं। अपनी तय समय सीमा से भले ही कुछ देरी से सही पर बुधवार को नवनिर्मित हाईवे के हरिपुरकलां फ्लाईओवर का निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद आवागमन के लिए खोल दिया जाएगा।

 

एक दिन पहले ट्रायल कर हाईवे प्रशासन की ओर से सभी तैयारियों को पूरा कर लिया गया है। इससे फ्लाईओवर के खुल जाने से आने-जाने वाले वाहन चालकों बड़ी राहत मिलने जा रही है। उन्हें अब इस क्षेत्र में जाम की समस्या से नहीं जूझना पड़ेगा।

 

Related posts

महिला सशक्तिकरण: रेलवे की पहल, महिला दिवस पर ट्रेन को संचालित करेंगी महिलाएं

Vijay Shrer

उत्तराखंड: देहरादून में हुआ पहला इंटरनेट एक्सचेंज का शुभारंभ, दुर्गम क्षेत्रों में मिलेगा हाई स्पीड

Rahul

गोरखपुर के इन 32 गांव की बदल गई सूरत, जानिए क्या है मामला

Aditya Mishra