Breaking News featured देश मनोरंजन

1200 करोड़ है विराट और अनुष्का की कंबाईन प्राॅपर्टी, जानें कहां से होती है दोनों को कमाई

WhatsApp Image 2021 01 20 at 4.19.57 PM 1200 करोड़ है विराट और अनुष्का की कंबाईन प्राॅपर्टी, जानें कहां से होती है दोनों को कमाई

नई दिल्ली। देश में आए दिन किसी न किसी को लेकर चर्चाएं चलती रहती है। कभी किसी की पर्सनल लाइफ को लेकर तो कीाी उनकी कमाई को लेकर। इसी बीच आज हम क्रिकेट जगत में राज करने वाले विराट कोहली के बारे में बात करने जा रहे है। हर कोई सोचता है कि विराट के पास कितनी संपत्ति है। और उनके पास कहां-कहां से पैसा आता है। इसके साथ ही उनकी लाइफ में अनुष्का शर्मा भी जुड़ी हुई है। जिनकी कमाई भी करोड़ों में होती है। जानकारी के लिए बता दें कि विराट और अनुष्का भारत के सबसे ज्यादा कमाई करने वाले सितारों में से एक हैं। इसके साथ ही 2019 में फोर्ब्स मैगजीन ने सबसे ज्यादा कमाई करने वाले सेलेब्स की जो लिस्ट जारी की थी, उसमें विराट कोहली नंबर वन थे।

अनुष्का शर्मा करीब 350 करोड़ की प्रॉपर्टी की मालकिन-

बता दें कि जीक्यू मैग्जीन में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक विराट कोहली करीब 900 करोड़ की प्रॉपर्टी के मालिक हैं। वहीं अनुष्का शर्मा ने साल 2019 में कुल 28.67 करोड़ इनकम हासिल की। रिपोर्ट्स के मुताबिक अनुष्का शर्मा करीब 350 करोड़ की प्रॉपर्टी की मालकिन हैं। इसके साथ अगर हम विराट कोहली और अनुष्का शर्मा दोनों की प्राॅपर्टी के बारे में बात करें तो दोनों की संपत्ति करीब 1200 करोड़ की है। जानकारी के अनुसार अनुष्का शर्मा एक फिल्म के करीब 12 से 13 करोड़ फीस लेती हैं। फिल्मों के अलावा अनुष्का का अपना प्रोडक्शन हाउस है। उनका अपना Clothing ब्रांड भी है और बहुत सारे एड के जरिए भी वो पैसे कमाती हैं।

ये विराट की कमाई का जरिया-

वहीं विराट की ज्यादातर कमाई क्रिकेट और उससे जुड़े एड से होती है। BCCI से विराट कोहली करीब सात करोड़ की सैलरी हर साल लेते हैं। इसके साथ ही विराट IPL में भी सबसे महंगे खिलाड़ी हैं जो करीब 17 करोड़ रुपये लेते हैं। इसके अलावा मान्यवर, टिसॉट और मिंत्रा जैसे कई बड़े ब्रांड्स को विराट इंडोर्स करते हैं। विराट के दो रेस्टोरेंट भी हैं जहां से उनकी अच्छी कमाई होती है।

Related posts

पीएम मोदी केंद्र सरकार के सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के कार्यक्रम में प्रयागराज पहुंचे

Rani Naqvi

विराट-अनुष्का की होने वाली है सगाई, जया संग पहुंचे अमिताभ

kumari ashu

मुफ्ती से मुलाकात के बाद राजनाथ ने की घाटी के हालातों की समीक्षा

kumari ashu