featured खेल देश

राष्ट्रीय खेल पुरस्कार : नीरज चोपड़ा सहित 11 को मिला खेल रतन, अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित हुए 39 खिलाड़ी

20 वर्षीय नीरज चोपड़ा ने जेवलिन थ्रो में भारत को पहला गोल्ड मेडल दिलाकर रचा इतिहास

राष्ट्रीय खेल पुरस्कार के लिए राष्ट्रीय खेल समिति टोक्यो ओलंपिक में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले भारतीय गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा सहित 11 खिलाड़ियों को कल यानी मंगलवार को राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2021 में मेजर ध्यानचंद रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया है। साथ ही 39 खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार से नवाजा गया है। 

मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित हुए ये खिलाड़ी

टोक्यो ओलंपिक और पैरालंपिक में बेहतरीन प्रदर्शन कर भारत के नाम मेडल हासिल वाले खिलाड़ियों में से 12 खिलाड़ियों को मंगलवार को मेजर ध्यानचंद रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस सम्मान से सम्मानित होने वाले खिलाड़ियों के लिस्ट में भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा (एथलेटिक्स), रवि कुमार दहिया (कुश्ती), लवलीना बोरगोहेन (मुक्केबाजी), पीआर श्रीजेश (हॉकी), अवनि लेखारा (पैरा निशानेबाजी), सुमित अंतिल (पैरा-एथलेटिक्स), प्रमोद भगत (पैरा बैडमिंटन), कृष्णा नगर ( पैरा बैडमिंटन), मनीष नरवाल (पैरा शूटिंग), मिताली राज (क्रिकेट), सुनील छेत्री (फुटबॉल), मनप्रीत सिंह (हॉकी)।

मेजर ध्यानचंद रतन पुरस्कार

भारत सरकार की ओर से दिया जाने वाला सर्वोच्च खेल सम्मान के नाम से जाना जाता है मेजर ध्यानचंद रत्न पुरस्कार। जो खेल जगत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को दिया जाता है|

अर्जुन पुरस्कार 

अर्जुन पुरस्कार उन खिलाड़ियों को दिया जाता है जो अपने प्रदर्शन और नेतृत्व अनुशासन जैसे गुणों की पहचान के लिए जाने जाते हैं। इस सम्मान खिलाड़ियों को एक ट्रॉफी, प्रशस्ति पत्र और नगदी राशि दी जाती है।

अर्जुन पुरस्कार सम्मानित होने वाली खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल है ये नाम

अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित होने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में कुल 39 नाम शामिल किए गए हैं जिनमें अरपिंदर सिंह (एथलेटिक्स), सिमरनजीत कौर (मुक्केबाज), शिखर धवन (क्रिकेटर) सीए भवानी देवी (फेंसिंग), मोनिका (हॉकी), वंदना कटारिया (हॉकी), संदीप नरवाल (कबड्डी), हिमानी उत्तम परब (मल्लखंब), अभिषेक वर्मा (शूटिंग), अंकिता रैना (टेनिस), दीपक पुनिया (कुश्ती), दिलप्रीत सिंह (हॉकी), हरमनप्रीत सिंह (हॉकी), रूपिंदर पाल सिंह (हॉकी), सुरेंद्र कुमार (हॉकी), अमित रोहिदास (हॉकी), बीरेंद्र लाकड़ा (हॉकी), सुमित (हॉकी), नीलकांत शर्मा (हॉकी), हार्दिक सिंह (हॉकी), विवेक सागर प्रसाद (हॉकी), गुरजंत सिंह (हॉकी), मनदीप सिंह (हॉकी), शमशेर सिंह (हॉकी), ललित उपाध्याय (हॉकी), वरुण कुमार (हॉकी), सिमरनजीत सिंह (हॉकी), योगेश कथुनिया (पैरा एथलेटिक्स), निषाद कुमार (पैरा एथलेटिक्स), प्रवीण कुमार (पैरा एथलेटिक्स), सुहाश यतिराज (पैरा बैडमिंटन), सिंहराज अधाना (पैरा शूटिंग), भावना पटेल (पैरा टेबल टेनिस), हरविंदर सिंह (पैरा तीरंदाजी) और शरद कुमार (पैरा एथलेटिक्स)।

Related posts

नासा, नासा ने दावा किया कि जल्द ही पृथ्वी के बहुत नज़दीक से गुज़रेगा अभी तक का सबसे बड़ा एस्ट्रॉयड

Aman Sharma

कॉमनवेल्थ गेम्स 2018: वेटलिफ्टर संजीता चानू ने देश को दिलाया दूसरा गोल्ड, अबतक भारत की झोली में 3 पदक

rituraj

चेन्नई टेस्ट : इंग्लैंड (477) के मजबूत प्रदर्शन के बाद भारत की सधी शुरुआत 

Rahul srivastava