featured खेल

LIC ने पैरालम्पिक 2020 के रजत पदक विजेता सुहास एल. वाई. को 50 लाख का चेक सौंप कर किया सम्मानित

LIC Suhas LIC ने पैरालम्पिक 2020 के रजत पदक विजेता सुहास एल. वाई. को 50 लाख का चेक सौंप कर किया सम्मानित

एलआईसी ने टोक्यो पैरा ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन कर रजत पदक रजत पदक विजेता सुहास एल. वाई. को एलआईसी ने 50 लाख का चेक सौंप कर और अवार्ड देकर सम्मानित किया. हाल ही में हुए टोक्यो पैरालम्पिक 2020 में हमारे देश के विजेताओं ने पूरे विश्व मे परचम लहराया जिसमे अभी तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए हमारे देश ने 19 पदक प्राप्त किए। इन सभी पदक विजेताओं ने हमारे देश का मान बढ़ाया है। इसी को लेकर भारतीय जीवन बीमा निगम ने पैरालम्पिक 2020 के प्रथम चार स्थान तक के विजेताओं को सम्मानित किया। उसी कड़ी में आज एल. आई. सी ने पैरालम्पिक 2020 के रजत पदक विजेता डीएम सुहास एल. वाई. को 50 लाख का चेक सौंप कर सम्मानित किया।

lic LIC ने पैरालम्पिक 2020 के रजत पदक विजेता सुहास एल. वाई. को 50 लाख का चेक सौंप कर किया सम्मानित

बता दें कि नोएडा सेक्टर-27 स्थित जिलाधिकारी के कैंप ऑफिस पर आयोजित समारोह में भारतीय जीवन बीमा निगम के मेरठ मंडल के वरिष्ठ मंडल प्रबंधक भगवान सिंह 50 लाख का चेक कर सम्मानित किया। चेक सौंप कर इस मौके पर जिला खेल अधिकारी अनीता नागर, एके झा और एचके दीपक आदि उपस्थित थे। भारत के इकलौते आईएएस सुहास एल.वाई. ने पैराओलंपिक 2020 में रजत पदक जीतकर एक नया मुकाम हासिल किया है। जिसको लेकर देश के हर नागरिक ने उनकी जीत का जश्न मनाया और खुशी मनाई।

suhas silver medal e1630825589720 LIC ने पैरालम्पिक 2020 के रजत पदक विजेता सुहास एल. वाई. को 50 लाख का चेक सौंप कर किया सम्मानित

वहीं कई सामाजिक संस्थाओ में और सरकारी संस्थाओं ने सम्मान किया। इसी कड़ी में आज भारतीय जीवन बीमा निगम ने गौतमबुद्ध नगर डीएम सुहास एल वाई को 50 लाख रुपये का कैश देकर उनके सेक्टर 27 ऑफिस पर सम्मान किया। इस मौके पर भारतीय जीवन बीमा निगम, मेरठ मण्डल के वरिष्ठ मण्डल प्रबन्धक भगवान सिंह, अनीता नागर जिला खेल अधिकारी, नोएडा, एल. आई. सी मेरठ मण्डल के विपणन प्रबन्धक ए. के. झा, एच. के. दीपक तथा नोएडा एवं मेरठ के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

यूपी पुलिस के दरोगा को भारी पड़ा रंगबाजी करना पड़े दे दना दन कंटाप

piyush shukla

टीवी शो फेम जैस्मीन भसीन ने मीटू पर सुनाई अपनी आपबीती, डायरेक्टर ने कहा था कपड़े उतारकर दिखाओगी

Rani Naqvi

बलूचों के बाद पश्तूनों का आरोप, पाकिस्तान करना चाह रहा है उनको तबाह

Rahul srivastava