featured यूपी

लखनऊ: 48 के हुए अखिलेश यादव, कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया जन्मदिन

लखनऊ: 48 के हुए अखिलेश यादव, कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया जन्मदिन

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का जन्मदिन है। अखिलेश के जन्मदिन पर प्रदेश और देश भर से उन्हे बधाई संदेश मिल रहे है।akhilesh bday लखनऊ: 48 के हुए अखिलेश यादव, कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया जन्मदिन

सपा कार्यालय पहुंचे कार्यकर्ता

अखिलेश यादव के जन्मदिन पर सपा कार्यकर्ताओं-नेताओं ने सपा कार्यालय पहुंचकर जन्मदिन की बधाई दी। इस मौके पर सपा कार्यकर्ता और अखिलेश यादव के प्रशंसक काफी उत्साहित दिखे। सपा कार्यालय के बाहर प्रशंसक और कार्यकर्ताओं ने केक काटककर एक दूसरे को खिलाया, साथ जमकर झूमें भी।akhilesh bday1 लखनऊ: 48 के हुए अखिलेश यादव, कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया जन्मदिन

कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के जन्मदिन के मौके पर कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाया। पार्टी कार्यकर्ता ने नाच गाने के साथ पार्टी के मुखिया का जन्मदिन मनाया। कार्यकर्ताओं ने सपा कार्यालय के साथ-साथ कई जगह मंदिरों में पूजा-पाठ करके अखिलेश यादव के लिए सुख और समृधि की दुआ की। इसके साथ ही बीएसपी के सात विधायकों ने अपने-अपने जिला में सपा कार्यालय में अखिलेश का जन्मदिन मनाया।

सीएम योगी ने भी किया अखिलेश को फोन

अखिलेश यादव के 48वें जन्मदिन के मौके पर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी फोन कर बधाई दी। सीएम योगी ने अखिलेश यादव के पिता मुलायम सिंह का हाल जाना फिर अखिलेश यादव को जन्मदिन की बधाई दी।

Related posts

छत्तीसगढ़: सरकार ने पत्रकार, वकील और डॉक्टरों की सुरक्षा के लिए कानून बनाने के दिये निर्देश

Ankit Tripathi

लखनऊ: मेदांता में भर्ती आजम खान का हो सकता है ऑपरेशन, जानिए वजह

Shailendra Singh

IND vs AUS: दूसरे टेस्ट मैच के लिए भारत ने किया टीम का ऐलान, दो खिलाडी बाहर

Ankit Tripathi