featured यूपी

लखनऊ की युवती की धोखे से मुंबई में शादी, फिर हुआ ये बड़ा खुलासा

लखनऊ की युवती की धोखे से मुंबई में शादी, फिर हुआ ये बड़ा खुलासा

लखनऊ: राजधानी लखनऊ की एक युवती की कथित रूप से मुंबई में धोखे से शादी और उसके साथ दुष्‍कर्म करने की बात सामने आई है। इस मामले में पूर्व आइपीएस अमिताभ ठाकुर और एक्टिविस्‍ट डॉ. नूतन ठाकुर ने मुंबई और लखनऊ पुलिस कमिश्नर से शिकायत करते हुए आरोपों की जांच की मांग की है।

धोखे से कराई गई शादी

अपनी शिकायती पत्र में लिखा गया है कि, उन्हें कल एक युवती का फोन आया जिसने कहा कि उसे बहुत ही अर्जेंट बात करनी है। उसने कहा कि आज से करीब डेढ़ माह पहले उनकी शादी हुई थी, जो उनके चाचा ने करवाई थी। उसने कहा कि वह मुंबई आई है। उसे बताया गया था कि जिनसे उसकी शादी हुई है, उनकी पत्नी का देहांत हो गया है। मुंबई आकर पता चला कि वह धोखे की शादी थी।

युवती ने बताया कि, उसके द्वारा इसका विरोध किए जाने पर उसे मारा-पीटा गया और उस व्यक्ति ने अपने लड़के से उसके साथ गलत काम करवाया। युवती ने कहा कि, वह मुंबई में किसी को नहीं जानती है। लखनऊ में उसका मौसी का लड़का रहता है, जिसने अमिताभ ठाकुर और डॉ. नूतन ठाकुर के बारे में बताया, जिसपर वह बात कर रही है।

मामले में कार्यवाही की मांग

युवती को अपने सभी फैक्ट व्हाट्सएप करने को कहा गया, लेकिन उसके बाद उसका कोई मैसेज नहीं आया और उसका फोन भी नहीं उठ रहा है। इस मामले में अमिताभ ठाकुर और डॉ. नूतन ने कहा कि बातचीत में वह युवती जिस प्रकार से रो रही थी, उससे उसकी बात प्रथम द्रष्टया सही दिखती है। इसीलिए उन्होंने इस मामले में तत्काल कार्यवाही की मांग की है।

लखनऊ की युवती की धोखे से मुंबई में शादी, फिर हुआ ये बड़ा खुलासा

Related posts

देश में बना 4 करोड़ की लागात से स्वदेशी विमान, प्लेन के नाम में पीएम मोदी का नाम भी शामिल

Rani Naqvi

हिमाचल में मंगलवार को थम जाएगा चुनाव प्रचार

Rani Naqvi

राम मंदिर को लेकर बोले गिरिराज सिंह मंदिर भारत में नहीं तो क्या पाकिस्तान में बनेगा

Breaking News