featured लाइफस्टाइल

Lifestyle: अगर इन 7 आदतों को अपना लिया तो बदल जाएगी जिंदगी

Lifestyle: अगर इन 7 आदतों को अपना लिया तो बदल जाएगी जिंदगी

लखनऊ: अच्छी आदत मानसिक और शारीरिक रूप में हमें स्वस्थ रखने में मदद करती है। हर उम्र में जरूरी है कि कुछ आदतों को हमेशा साथ रखा जाए। इसका फायदा हमें अच्छी Lifestyle और सेहतमंद जिंदगी के रूप में मिलता है।

बदलाव से ही बदलेगी जिंदगी

समय-समय पर परिस्थितियों के हिसाब से हमें अपनी आदतें भी बदलनी चाहिए। एक उम्र के बाद अच्छी सेहत और स्वस्थ मन के लिए जरूरी है कि कुछ महत्वपूर्ण बातों को अपनी जिंदगी में शामिल किया जाए। इससे सकारात्मकता आती है।

सुबह उठें

सुबह जल्दी उठने के लिए घर के बड़े अक्सर कहते रहते हैं लेकिन यह सुनने में जितनी सामान्य बात है। इसके प्रभाव बहुत ही असाधारण हैं। सुबह जल्दी उठने से पूरा दिन आप तरोताजा महसूस करते हैं। दिन की शुरुआत जल्दी हो जाने से कई काम आप समय से निपटा सकते हैं और मानसिक रूप से स्वस्थ भी रह सकते हैं।

Lifestyle: अगर इन 7 आदतों को अपना लिया तो बदल जाएगी जिंदगी

व्यायाम

दिनभर की भागा दौड़ी के बीच अगर सुबह-सुबह कुछ देर व्यायाम को दिया जाए तो यह काफी लाभदायक साबित होता है। व्यायाम को अपनी आदत में जरूर शामिल करें। अगर सुबह समय नहीं है तो शाम के वक्त भी शरीर को चुस्त-दुरुस्त बनाया जा सकता है। वर्कआउट के लिए एक समय निर्धारित करें और हर दिन अपने आप को थोड़ा समय व्यायाम के लिए जरूर दें।

खानपान

हम जो कुछ खाते हैं, वह हमारी सेहत को प्रभावित करता है। पोषक तत्व से जुड़ी चीजें और मौसमी चीजों का सेवन हमें स्वस्थ रखता है। वहीं बाजार में उपलब्ध तली हुई चीजें खाने से सेहत बिगड़ जाती है। बहुत ज्यादा जंक फूड का सेवन स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है, यह भविष्य में कई बीमारियों को न्योता देता है।

नशा

जितना हो सके खुद को नशे से दूर रखना चाहिए। धूम्रपान और शराब जैसी चीजें ना सिर्फ शारीरिक रूप से परेशान करती हैं, बल्कि इनका मानसिक और सामाजिक स्तर पर भी बहुत बुरा असर होता है।

bharatkhabar 1 07 15 Lifestyle: अगर इन 7 आदतों को अपना लिया तो बदल जाएगी जिंदगी

सोशल मीडिया

आज के दौर में इंटरनेट से दूर रहना बिल्कुल संभव नहीं है। सब कुछ इस दुनिया से जुड़ा हुआ है। हमें अपने जरूरी कामकाज से हटकर थोड़ी देर इंटरनेट से दूरी बनानी चाहिए। विशेषकर सोशल मीडिया को दिन में कुछ घंटे जरूर छुट्टी दे देनी चाहिए, यह हमारे मानसिक स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाता है।

नींद और पानी

यह दो चीजें हमारे लिए बहुत जरूरी हैं, पर्याप्त नींद और पर्याप्त पानी अच्छी सेहत के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। हमें समय-समय पर जरूर पानी पीते रहना चाहिए, इसके साथ ही नींद का एक निश्चित अंतराल हमेशा निर्धारित होना चाहिए। समय से सो कर ही समय से उठा जा सकता है। इसीलिए अपनी सेहत को दुरुस्त रखने के लिए इन आदतों को जरूर अपनी Lifestyle में शामिल करें।

Related posts

केरल में बाढ के बाद अब रैट वायरस बीमारी ने बरपाया कहर,अब तक 43 लोगों की मौत

rituraj

देश में 1 करोड़ से ज्यादा लोग हुए बेरोजगार, 97% परिवारों की घटी कमाई

pratiyush chaubey

देश में कोरोना के केस 50 लाख के पार, 90,123 नए केस आए सामने

Samar Khan