featured यूपी

सपा सु्प्रीमों अखिलेश यादव का जन्मदिन कल, समर्थकों ने आज पूजा-पाठ से की शुरूआत

सपा सु्प्रीमों अखिलेश यादव का जन्मदिन कल, समर्थकों ने आज पूजा-पाठ से की शुरूआत

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का 1 जुलाई को जन्मदिन है। अखिलेश यादव के जन्मदिन के एक दिन पहले ही उनके चाहने वाले और उनकी पार्टी के लोगों में काफी उत्साह है।

अखिलेश यादव के जन्मदिन से पहले पूजा-पाठ

अखिलेश यादव के जन्मदिन के दिन पहले लखनऊ के हजरतगंज स्थित दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर पर पूजा पाठ का कार्यक्रम आयोजन किया गया। यह पूजा पाठ अखिलेश यादव के दीर्घायु और 2022 के विधानसभा चुनाव को सफल बनाने को लेकर कार्यकर्ताओं ने प्रार्थना की गई। इस मौके पर महानगर अध्यक्ष सुनील दीक्षित समेत तमाम समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता एकत्रित होकर हवन पूजन किया।

महानगर अध्यक्ष ने की पूजा

सपा प्रमुख के जन्मदिन के एक दिन पहले पूजा पाठ के कार्यक्रम में महानगर अध्यक्ष सुनील दीक्षित ने कहा कि हम सब के मार्गदर्शक अखिलेश यादव के जन्मदिवस के पूर्व संध्या पर हवन पूजन का कार्यक्रम आयोजित किया है। इस पूजन के माध्यम से सभी कार्यकर्ता और नेतागण उनकी दीर्घायु की कामना करते हैं। उन्होंने कहा कि एक जुलाई को अखिलेश का जन्मदिन है, इस अवसर पर राजधानी लखनऊ के विभिन्न जगहों पर कार्यक्रम आयोजित कर उनका जन्मदिन बड़ी ही धूमधाम से मनाया जाएगा।

Related posts

सपा-बसपा के वोट में योगी ने लगाई सेंध!, अति पिछड़े अति दलित को देंगे आरक्षण

lucknow bureua

विधानसभा में उठा गुर्जर आरक्षण का मुद्दा, आंदोलनकारियों ने रेल की पटरियों को पहुंचाया नुकसान

Trinath Mishra

डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के खिलाफ ब्रिटेन, जर्मनी, फ्रांस, रूस और चीन से साथ देने को कहा

Rani Naqvi