Breaking News featured देश मनोरंजन

मोनालिसा का गाना ‘कवन जादू’ बटोर रहा खूब सुर्खियां, जानें अब तक कितने मिले व्यूज

60c20924 6f94 497c ab6d e6b828ca3b01 मोनालिसा का गाना 'कवन जादू' बटोर रहा खूब सुर्खियां, जानें अब तक कितने मिले व्यूज

भोजपुरी साॅन्ग। बाॅलीवुड के साथ-साथ इन दिनों भोजपुरी सिनेमा भी काफी सुर्खियां बटोर रहा है। आए दिन भोजपुरी सिनेमा की तरफ से दर्शकों के मन लुभाने वाले गाने रीलीज होते रहते हैं। इन इसके साथ ही भोजपुरी सिनेमा में एक से बढ़कर एक कलाकार अपनी दमकार एक्टिंग के लिए जाना जाता है। इन दिनों भोजपुरी इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस मोनालिसा भी अपनी दमदार एक्टिंग के दम पर लोगों के दिलों पर राज करती है। जिसके चलते इन दिनों मोनालिसा और रवि किशन का रोमांटिक भोजपुरी गाना कवन जादू खूब सुर्खियां बटोर रहा है। इस गाने में एक्ट्रेस बेहतरीन डांस करती नजर आ रही हैं। इसके साथ इस मोनालिसा के इस गाने को लोगों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है। इसके साथ ही इस गाने को यूट्यूब पर 30 लाख व्यूज मिल चुके हैं।

एक्ट्रेस के इंस्टाग्राम पर 4 मिलियन फॉलोअर्स

बता दें कि भोजपुरी इंडस्ट्री की एक्ट्रेस मोनालिसा की दर्शकों के बीच लोकप्रियता बढ़ती ही जा रही है। लोगों द्वारा एक्ट्रेस के गानों को खूब पसंद किया जा रहा है। इसके साथ ही एक्ट्रेस के इंस्टाग्राम पर 4 मिलियन फॉलोअर्स हैं। उनके ये फैन्स उनके लाइव आने का और तस्वीरें और वीडियोज शेयर करने का हमेशा इंतजार करते रहते हैं। कवन जादू गाने में रवि किशन और मोनालिसा की रोमांटिक केमिस्ट्री की तारीफ करते फैन्स थक नहीं रहे हैं। रवि किशन गाने में मोनालिसा संग रोमांस करते नजर आ रहे हैं। भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा गाने में साड़ी पहने बेहद खूबसूरत लग रही हैं। इस गाने को यूट्यूब पर 30 लाख व्यूज मिल चुके हैं। साथ ही इसके व्यूज में तेजी से इजाफा हो रहा है।

भोजपुरी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रीलीज हुआ गाना-

जानकारी के अनुसार इस रोमांटिक भोजपुरी सॉन्ग को वर्ल्ड वाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रीलीज किया गया है। जिसे दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं और कमेंट कर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। इसके साथ भोजपुरी सॉन्ग कवन जादू को उदित नारायण और सोनाली दत्ता ने मिलकर गाया है।

Related posts

दिव्या भारती की मौत के बाद पति साजिद ने की थी दूसरी शादी , सालों बाद दूसरी पत्नी ने तोड़ी खामोशी..

Mamta Gautam

एशिया कप के लिए महिला हॉकी टीम का ऐलान, रानी रामपाल करेंगी नेतृत्व

Breaking News

दिल्ली में ठंडी हवाएं तो राजस्थान में हुई बारिश से बदला मौसम का मिजाज, जानें अपने राज्य का हाल

Saurabh