featured देश राजस्थान

दिल्ली में ठंडी हवाएं तो राजस्थान में हुई बारिश से बदला मौसम का मिजाज, जानें अपने राज्य का हाल

WEATHER दिल्ली में ठंडी हवाएं तो राजस्थान में हुई बारिश से बदला मौसम का मिजाज, जानें अपने राज्य का हाल

नई दिल्ली: उत्तर भारत सहित देश के अन्य राज्यों में लगातार मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। बीते दिन राजस्थान में हुई बारिश के बाद यहां का मौसम भी बदल गया है। वहीं राजधानी दिल्ली में ठंडी हवाएं लगातार चल रही हैं। पश्चिमी विक्षोभ के चलते लगातार बदलाव आ रहा है। दिल्ली के न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी हुई है। ताजा जानकारी के मुताबिक, भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने राजधानी दिल्ली में दिन में तेज हवाएं चलने का अनुमान जताया है। गौरतलब है कि दिल्ली में 25 फरवरी को अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो उस माह का सर्वाधिक तापमान था।

यूपी में बारिश के आसार

जम्मू कश्मीर के पास विकसित पश्चिमी विक्षोभ का असर उत्तर प्रदेश में भी आपको देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग की ताजा जानकारी की माने तो यहां पर बुधवार से बादलों की आवाजाही हो सकती है, जिसके चलते अगले दो-तीन दिन प्रदेश में बूंदाबांदी की उम्मीद है। वहीं मौसम केंद्र लखनऊ के निदेशक जेपी गुप्ता ने कहा कि जम्मू कश्मीर पर एक पश्चिमी विक्षोभ विकसित हो रहा है, जिसके चलते गुरुवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों पर गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने की उम्मीद है। माना जा रहा है कि यहां पर 12 मार्च को कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी व बौछारें भी पढ़ सकती है।

बिहार में भी हो सकती है बारिश

बिहार में आंधी-तूफान के साथ बारिश की संभावना बनी हुई है। यहां पर कुछ जिलों में आंधी-तूफान एवं गरज के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है। दक्षिणी और मध्य बिहार में अभी से 15 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से ठंडी हवाएं दर्ज की गई है। IMD से मिली जानकारी के मुताबिक कटिहार, भागलपुर, बांका, मुंगेर, खगड़िया और जुमई में आंधी-तूफान के साथ बारिश होने की अधिक संभावना बनी हुई है।

उधर, देश के उत्तर पूर्वी राज्यों के अरुणाचल प्रदेश, असम, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, सिक्किम और त्रिपुरा में लगातार हल्की बारिश होने का अनुमान जताया जा रहा है। 11 से 13 मार्च 2021 तक उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड और ओडिशा में हल्की बारिश के आसार जताए जा रहे हैं।

Related posts

युवा राजद के प्रदेश उपाध्यक्ष ने बिहार सरकार को बताया जन विरोधी

Rani Naqvi

अल्मोड़ा पहुंचे काबीना मंत्री अरविंद पाण्डे, शिक्षकों की तैनाती पर बड़ा बयान

pratiyush chaubey

हरसिमरत कौर बादल कोरोना पॉजिटिव, घर में हुई क्वारंटाइन, ट्वीट कर दी जानकारी

Saurabh