featured देश

सपा में सियासी उठापटक के बीच ‘शिवपाल-मुलायम मिलाप’

Mulayam Shivpa सपा में सियासी उठापटक के बीच ‘शिवपाल-मुलायम मिलाप’

नई दिल्ली। सपा में बुधवार को सुबह जहां सियासी घमासान की खबरों से मीडिया बाजार गरमाया था, अखिलेश और शिवपाल के विवाद ने पार्टी के राजनीति को नए मोड़ पर लाकर खड़ा कर दिया था, वहीं इन सब से परे अनबन की अटकलों के बीच पार्टी के नेता शिवपाल यादव ने बुधवार को यहां पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव से मुलाकात की। बड़े भाई के बुलाए जाने के बाद शिवपाल यहां 16, अशोक रोड स्थित मुलायम सिंह यादव के आवास पर उनसे मिलने अपने बेटे आदित्य यादव के साथ पहुंचे। उन्होंने मीडिया से कोई बात नहीं की। यह मुलाकात उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की जगह उनके चाचा शिवपाल को पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने के बाद हुई है।बदले में अखिलेश यादव ने अपने चाचा शिवपाल यादव से राज्य मंत्रिमंडल के सभी महत्वपूर्ण विभाग छीन लिए।

mulayam-shivpa

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और शिवपाल के बीच के मनभेद ने पार्टी हलकाने में उथल पुथल मचा दी थी और उसके बाद सारी जिम्मेदारी पार्टी प्रमुख मुलायम सिंह यादव पर आकर रुक गई थी। सपा प्रमुख ने मामले की गंभीरता को मद्देनजर रखते हुए बुधवार को पार्टी के नेताओं के साथ बैठक भी की।

आपको याद दिला दें इससे पहले  अखिलेश यादव ने दो मंत्रियों- गायत्री प्रजापति (खनन) और राजकिशोर सिंह (पंचायती राज) को मंत्रिमंडल से बर्खास्त कर दिया, जिसके बाद ये सभी राजनीतिक घटनाक्रम हुए। दोनों बर्खास्त मंत्री मुलायम सिंह यादव और शिवपाल यादव के करीबी माने जाते हैं।प्रजापति ने भी बुधवार को नई दिल्ली में मुलायम सिंह यादव से करीब एक घंटे तक मुलाकात की।

पहले, सैफई में अपने समर्थकों को शिवपाल सिंह यादव ने कहा था कि विभाग लेना या देना मुख्यमंत्री का अधिकार है।जब उनसे समाजवादी पार्टी छोड़ने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मुलायम सिंह यादव से मुलाकात के बाद वह एक फैसला करेंगे। शिवपाल ने कहा,नेता जी जो फैसला करेंगे वह हमें स्वीकार है। राज्य के लोग मुलायम सिंह यादव और समाजवादी पार्टी के साथ हैं।

Related posts

यूपी में 11 से 14 अप्रैल तक बनेगा टीका उत्सव

sushil kumar

बेंगलुरू: बिजनेस डील के लिए पहुंचे चीनी नागरिक की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Rani Naqvi

UP News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से ऊर्जा राज्यमंत्री सोमेन्द्र तोमर ने की मुलाकात

Rahul