featured बिहार

बिहार में घटि अजीब घटना 65 साल की महिला ने 14 महीनें बाद बच्ची को जन्म..

baby 1 बिहार में घटि अजीब घटना 65 साल की महिला ने 14 महीनें बाद बच्ची को जन्म..

बिहार के मुज्जफरपुर में एक अजीब घटना सामने आयी है। जिसने सबको चौंका के रख दिया है। बिहार में 65 साल की महिला ने 8 महीनें की बच्ची को जन्म दिया है।मेडिकल साइंस के लिए यह असंभव है, लेकिन राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की आड़ में इसे कागज पर सच कर दिखाया है। सारा खेल बच्चियों के पैदा होने पर मिलने वाली प्रोत्साहन राशि हड़पने का है।

pregnent बिहार में घटि अजीब घटना 65 साल की महिला ने 14 महीनें बाद बच्ची को जन्म..
मामला मुजफ्फरपुर जिले के मुशहरी प्रखंड का है। सरकारी राशि हड़पने वाले बिचौलियों ने जो दस्तावेज कार्यालयों में जमा किए हैं, वो आश्चर्यजनक हैं। इसके अनुसार, 65 वर्षीय महिला ने महज 14 महीने में आठ बच्चियों को जन्म दिया है। मिशन के अधिकारी और बैंक के सीएसपी इस आधारहीन दस्तावेज पर एक बुजुर्ग महिला को प्रोत्साहन राशि भी भेजते रहे। जिन महिलाओं के नाम, पते व अकाउंट नंबर का इस्तेमाल किया गया है, उन महिलाओं को इसकी कोई जानकारी तक नहीं है। इस फर्जीवाड़े में मुशहरी पीएचसी के कई कर्मचारियों की संलिप्तता सामने आ रही है।

मुसहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी उपेंद्र चौधरी ने मामले को लेकर स्थानीय पुलिस स्टेशन में प्राथमिकी दर्ज कराई है, जिसके बाद मामला सामने आया। उपेंद्र चौधरी ने बताया कि यह अविश्वसनीय है। 65 वर्ष की आयु में लीला देवी ने 14 महीनों में आठ लड़कियों को जन्म दिया, ऐसा कागजात में दिखाया गया है, इसके बदले उन्हें हर तथाकथित प्रसव पर लड़कियों के जन्म पर सरकार की ओर से मिलने वाली प्रोत्साहन राशि भी दी गई।

https://www.bharatkhabar.com/after-detention-farooq-abdullah-discuss-jk-agenda/
मामले की जांच की जा रही है। इसके साथ ही उम्मीद की जा रही है कि, कुछ और जानकारी भी सामने आ सकती है। लेकिन इस घटना ने सबको चौंका के रख दिया है।

Related posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट को नए 19 जज मिले, पिछले एक साल से अटके थे नाम

Rani Naqvi

अब नहीं देने होंगे ज्यादा पैसे, लॉन्च हो गया सबसे सस्ता पल्स ऑक्सीमीटर

Aditya Mishra

राजस्थानःस्वतंत्रता दिवस में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों का पूर्व अभ्यास किया गया

mahesh yadav