featured यूपी

अब नहीं देने होंगे ज्यादा पैसे, लॉन्च हो गया सबसे सस्ता पल्स ऑक्सीमीटर

अब नहीं देने होंगे ज्यादा पैसे, लॉन्च हो गया सबसे सस्ता पल्स ऑक्सीमीटर

लखनऊ: कोरोना महामारी के बीच स्वास्थ्य सुविधाओं और इलाज के लिए लोगों को काफी पैसा खर्चा करना पड़ा। पल्स ऑक्सीमीटर, ऑक्सीजन सिलेंडर और दवाओं के लिए मोटी रकम चुकानी पड़ रही थी। लेकिन अब सबसे सस्ता ऑक्सीमीटर भारत में आ गया है।

मात्र ₹299 में मिलेगा पल्स ऑक्सीमीटर

भारत में लॉन्च हुआ सबसे सस्ता पल्स ऑक्सीमीटर सिर्फ ₹299 में उपलब्ध होगा। अब इसके लिए भारी कीमत नहीं चुकानी होगी। दरअसल संक्रमित लोगों का ब्लड ऑक्सीजन स्तर चेक करने के लिए इसका इस्तेमाल होता है। जहां पहले सिर्फ अस्पतालों में ही ऐसे उपकरणों का इस्तेमाल होता था, वहीं अभी आलम यह है कि घर-घर में पल्स ऑक्सीमीटर की जरूरत पड़ने लगी है। इसी को देखते हुए Detalpro नामक एक कंपनी ने भारत में कम कीमत का यह पल्स ऑक्सीमीटर लॉन्च किया।

कब होता है पल्स ऑक्सीमीटर का इस्तेमाल

यह एक ऐसी डिवाइस है, जिसका इस्तेमाल खून में ऑक्सीजन लेवल चेक करने के लिए क्या जाता है। इसे इस्तेमाल करना काफी आसान है। बिना किसी दर्द के आसानी से डाटा इकट्ठा किया जा सकता है। डॉक्टरों के अनुसार दाहिने हाथ की बीच वाली उंगली से पल्स ऑक्सीमीटर लगाने पर सबसे सही परिणाम मिलता है। नाखूनों पर नेल पॉलिश हटा देना चाहिए। इसके साथ ही ठंडे हाथ रहने पर पल्स ऑक्सीमीटर नहीं लगाना चाहिए। इससे प्राप्त होने वाला रिजल्ट सही नहीं होता।

Related posts

नीलाम हुई दाऊद की संपत्ति, जाने किसकी कितनी कीमत लगी

Rani Naqvi

ठंड में डिहाइड्रेशन की कमी से बचने के लिए खास उपाय

piyush shukla

जज के साथ संवाद में बोल लालू, आप रिहा कर देते तो मैं दही-चूड़ा खाता और आपको भी बुलाता

Breaking News