featured यूपी

संजीव अग्रवाल बोले- हताश निराश है विपक्ष, प्रदेश में फिर खिलेगा कमल

संजीव अग्रवाल बोले- हताश निराश है विपक्ष, प्रदेश में खिलेगा कमल

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में एक तरफ आने वाले चुनाव हैं तो दूसरी तरफ आरएसएस और भारतीय जनता पार्टी का गठजोड़ है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और भारतीय जनता पार्टी ने देश एवं प्रदेश की राजनीति में बड़े बदलाव लाने का काम किया। उत्तर प्रदेश जैसे बड़े राज्य में 2017 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी की वापसी हुई तो वहीं लगातार दो बार नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री के रूप में चुने गए। 2022 में उत्तर प्रदेश में भी इसी को दोहराने के लिए रणनीति बनाई जा रही। किस तरह से चुनाव लड़ा जाएगा, किन मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाया जाएगा, इन सब विषयों पर भाजपा प्रदेश सह कोषाध्यक्ष और आरएसएस से कई सालों से जुड़े रहने वाले संजीव अग्रवाल ने प्रकाश डाला है।

भारत विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर

भाजपा प्रदेश सह कोषाध्यक्ष संजीव अग्रवाल का कहना है कि भाजपा एक ऐसा संगठन है जिसने हमेशा सभी वर्गों को साथ में लेकर चलने की बात कही है। भाजपा विकास की राजनीति करती आई है। देश की संस्कृति और सभ्यता से जुड़े पहलुओं को जन-जन तक पहुंचाने का काम लगातार संगठन करता रहा है इसी का परिणाम है कि हमारे संगठन की लोकप्रियता विदेशों तक पहुंच गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हम विशव गुरु बनने की ओर अग्रसर हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता और उनका मजबूत नेतृत्व इस बात का उदाहरण है देश की सीमाओं को सुरक्षित रखने में भी मौजूदा भाजपा सरकार ने कई बेहतर कदम उठाए हैं जिनमें सर्जिकल स्ट्राइक,एयर स्ट्राइक आदि कदम रहे हैं।

पीएम मोदी और सीएम योगी की बढ़ी लोकप्रियता

वहीं यूपी विधानसभा चुनाव पर बात करते हुए संजीव अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश में अब विकास की नई रफ्तार देखने को मिल रही है। जनता इससे काफी खुश है और पीएम मोदी-सीएम योगी की जोड़ी को देश समेत प्रदेश पसंद कर रहा है। इसका उदाहरण पिछले तीन चुनावों में देखने को मिला है। सभी समीकरणों को पीछे छोड़ते हुए भाजपा लोगों की पहली पसंद बन गई है और आने वाले 2022 के विधानसभा चुनाव में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिलेगा। आज के दौर में विपक्ष हताश और परेशान है। विपक्ष के पास मुद्दे नहीं बचे हैं।

अबकी बार 350 के पार

संजीव अग्रवाल ने कहा कि यूपी विधानसभा चुनाव में बीजेपी 350 से अधिक सीटें जीतकर एक बार फिर सरकार बनाने जा रही है। विपक्ष के पास कुछ भी नहीं बचा है। हमनें जनता का विकास किया है और विश्वाश जीता है, इसी के तहत हम आने वाले चुनावों में भी जीतेंगे और सरकार बनाकर फिर प्रदेश की सेवा में जुट जाएंगे। उन्होंने कहा है कि बीजेपी सरकार सभी वर्गों की बेहतरी के लिए लगातार काम कर रही है। संगठन स्तर के सभी पदाधिकारियों ने निर्देश दिए हैं जिसके तहत बूथ स्तर पर कार्यकर्ता सरकार की उपलब्धियों को लोगों तक पहुंचाने का काम कर रहे हैं।

उन्होंने कहा है कि भाजपा का मजबूत संगठन बूथ स्तर पर अपने कार्यकर्ताओं को लगातार उचित दिशा निर्देश दे रहा है। भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता पार्टी के लिए और देश के लिए पूरी तरह से समर्पित है। इसी का परिणाम है कि बीजेपी की नीतियों को लोग पसंद कर रहे हैं और आने वाले चुनाव में भी भाजपा ही सबसे बेहतर विकल्प बनकर सामने आएगी।

Related posts

30 किमी तक पाक इलाके में घुसी भारतीय सेना, कई आतंकी ठिकानों को किया नष्ट

bharatkhabar

एनडीआरएफ की 56 टीमें 5 राज्यों में बाढ़ राहत में जुटीं

bharatkhabar

उत्तर प्रदेश: उन्नाव में तमंचा लेकर मंदिर में घुसे सिरफिरे युवक ने की तोड़फोड़, पुजारी से की मारपीट,

Rahul