featured दुनिया

Russia Ukraine War: रूस पर भड़के बाइडन, कहा- पुतिन को चुकानी होगी कीमत, यूक्रेन के साथ खड़ा अमेरिका

Joe Biden's address after being elected president

Russia Ukraine War || अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने बुधवार सुबह स्टेट ऑफ यूनियन को संबोधित किया। इस दौरान जो बाइडन रूसी राष्ट्रपति व्लादीमीर पुतिन पर जमकर बरसे। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा कि यूक्रेन के साथ अमेरिका खड़ा है। अमेरिका और उसके सहयोगी नाटो सदस्य सामूहिक शक्ति के साथ नाटो क्षेत्र  की रक्षा करेंगे। यूक्रेन की सेना साहस के साथ युद्ध को लड़ रही है। 

पुतिन को चुकानी होगी कीमत

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने आगे कहा कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन कोई युद्ध के मैदान में लाभ जरूर हो सकता है लेकिन उन्हें लंबे समय तक इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी। 

अमेरिका ने रूस पर लगाए कई प्रतिबंध 

इसी के साथ ही अमेरिकी राष्ट्रपति ने रूस पर कई प्रतिबंधों का भी ऐलान किया। जो बाइडन ने कहा कि हम सभी रूसी उड़ानों को बंद करने के लिए अमेरिकी हवाई क्षेत्र को बंद करने में अपने सहयोगी देशों के साथ शामिल होंगे।

स्टेट ऑफ द यूनियन क्या? 

स्टेट ऑफ द यूनियन का मतलब अमेरिकी संसद है। जिसमें राष्ट्रपति युवक कांग्रेस को संबोधित करते हैं यह संबोधन साल में एक बार होता है जो वित्तीय वर्ष की शुरुआत में किया जाता है संबोधन के दौरान चर्चा करते हैं लेकिन आज स्टेट ऑफ यूनियन के संबोधन में यूक्रेन का मुद्दा छाया रहा।

बता दें इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्‍की से बात की थी इस दौरान यूक्रेन के राष्ट्रपति ने उनसे आग्रह किया था कि रूस को जल्द से जल्द रोकना चाहिए।

Related posts

Satyendra Jain New Video: दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन का एक और वीडियो वायरल, जेल रूम की हो रही सफाई

Rahul

हाउस सत्र के दौरान एचपी विधायकों को कोई खाद्य सब्सिडी नहीं

Trinath Mishra

दुबई में दो भारतीयों ने किया करोड़ो का घोटाला, कोर्ट ने दी 500 साल की कैद

lucknow bureua