Satyendra Jain New Video: मनी लॉन्ड्रिंग केस में तिहाड़ जेल में बंद दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन का एक और वीडियो सामने आया है।
ये भी पढ़ें :-
IND vs NZ 2nd ODI: बारिश के कारण रुका इंडिया और न्यूज़ीलैंड का दूसरा वनडे
वहीं, बीजेपी ने वीडियो शेयर करते हुए आम आदमी पार्टी पर बड़ा हमला बोला है। दिल्ली बीजेपी के प्रवक्ता हरीश खुराना ने ट्वीट कर कहा, अरविंद केजरीवाल के लाट साहब के ठाठ, जेल में 10 कर्मचारी करते हैं, उनकी सेवा। आप भी देख लीजिए।
.@ArvindKejriwal के लाट साहब के ठाठ-
जेल में 10 कर्मचारी करते है उनकी सेवा।आप भी दिखिए👇 pic.twitter.com/3JbbAS8jKN
— Harish Khurana (@HarishKhuranna) November 27, 2022
1 अक्टूबर 2022 का है वीडियो
रविवार को तिहाड़ जेल में बंद मंत्री सत्येंद्र जैन का एक और वीडियो जारी किया है। ये वीडियो 1 अक्टूबर 2022 का है। वायरल हो रहे इस वीडियो में जेल की एक सेल दिखाई दे रही है। इनमें कुछ कर्मचारी साफ – सफाई करते और बिस्तर संभालते नजर आ रहे हैं।
बता दें कि दिल्ली की मुख्य विपक्षी पार्टी बीजेपी ने जेल में बंद मंत्री सत्येंद्र जैन के कई वीडियो जारी कर चुकी है। इससे पहले पार्टी ने तिहाड़ जेल के पूर्व अधीक्षक के साथ जैन का वीडियो जारी किया था।