featured मध्यप्रदेश

Bharat Jodo Yatra: आज भारत जोड़ो यात्रा का मध्य प्रदेश में पांचवा दिन, राहुल गांधी पहुंचेंगे इंदौर

Bharat Jodo Yatra: आज भारत जोड़ो यात्रा का मध्य प्रदेश में पांचवा दिन, राहुल गांधी पहुंचेंगे इंदौर

Bharat Jodo Yatra: भारत जोड़ो यात्रा का आज मध्य प्रदेश में पांचवा दिन है। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा आज इंदौर पहुंचेगी। आज सुबह राहुल गांधी यात्रा महू से शुरू हुई।

ये भी पढ़ें :-

Satyendra Jain New Video: दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन का एक और वीडियो वायरल, जेल रूम की हो रही सफाई

इस दौरान यात्रा में भारी जनसैलाब देखा गया। वहीं, आज भारत जोड़ो यात्रा शाम में इंदौर के राजवाड़ा पहुंचेगी। इंदौर में राहुल गांधी एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे।

बायपास पर बिछाया गया रेड कारपेट
भारत जोड़ो यात्रा के लिए बायपास पर रेड कारपेट बिछाया गया। इस दौरान राहुल गांधी के साथ कमलनाथ, कांग्रेस विधायक जीतू पटवारी समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता भी साथ चल रहे हैं।

यात्रा का शेड्यूल
इंदौर में भारत जोड़ो यात्रा का रूट राजेंद्र नगर पुलिस थाने से होते हुए चाणक्य पुरी चौराहे, केसरबाग ब्रिज, चोइथराम मंडी चौराहा, माणिकबाग रोड, कलेक्टर चौराहा, हरसिद्धि मंदिर के पास से गांधी भवन होते हुए शाम 6 बजे इंदौर के राजबाड़ा पहुंचेगी।

यहां नुक्कड़ सभा के बाद भारत जोड़ो यात्रा चिमनबाग मैदान पहुंचेगी. चिमनबाग में राहुल गांधी जनसभा को संबोधित करेंगे. इसके बाद रात्रि विश्राम होगा।

Related posts

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने किया संबोधन विकास योजनाओं पर बोले

Ravi Kumar

सीमा विवादः राहुल गांधी ने पीएम पर साधा निशाना, कहा- वादा याद करो, मैं देश झुकने नहीं दूंगा

Aman Sharma

एयर होस्टेस की मौत के मामले में हुआ बड़ा खुलासा, खुल सकता है राज

mohini kushwaha