Haryana School New Timing: सर्द मौसम को देखते हरियाणा ने सरकारी स्कूलों की टाइमिंग में अगले माह यानी 01 दिसंबर से बदलाव का ऐलान किया है। इसकी जानकारी सीएमओ हरियाणा ने ट्वीट करके दी है।
ये भी पढ़ें :-
UP News: लखनऊ की नवीन गल्ला मंडी में लगी आग, 20 दुकानें जलकर खाक
सीएमओ ने ट्वीट करके कहा है कि राज्य सरकार के सूचना एवं जनसंपर्क विभाग ने ट्वीट कर कहा कि हरियाणा सरकार ने 1 दिसंबर से स्कूलों के समय में बदलाव किया है।
हरियाणा सरकार ने सर्दियों को देखते हुए 1 दिसंबर, 2022 से स्कूलों के समय में बदलाव किया है।
एकल शिफ्ट के स्कूलों का समय सुबह 9:30 से दोपहर 3:30 होगा।
इसके अलावा डबल शिफ्ट वाले स्कूलों में पहली शिफ्ट का समय सबुह 7:55 से दोपहर 12:30 व दूसरी शिफ्ट दोपहर 12:40 से सांय 05:15 तक होगी। pic.twitter.com/MEziQ5U4io
— CMO Haryana (@cmohry) November 25, 2022
एकल शिफ्ट के स्कूलों का समय सुबह 09:30 से दोपहर 03:30 होगा। वहीं डबल शिफ्ट वाले स्कूलों में पहली शिफ्ट का समय सबुह 07:55 से दोपहर 12:30 तक तथा दूसरी शिफ्ट दोपहर 12:40 से सांय 05:15 तक होगी।
वहीं, इसको लेकर राज्य के स्कूल शिक्षा निदेशालय ने नोटिस जारी करते हुए लिखा कि राज्य सरकार की ओर जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है।