featured धर्म

2 मार्च 2022 का राशिफल: सूर्य की तरह चमकेगी किस्मत, जानिए आज का राशिफल

3 सितम्बर 2021 का राशिफल

ज्योतिष शास्त्र में दैनिक राशिफल का काफी महत्व माना जाता है राशिफल की गणना ग्रह नक्षत्रों की चाल पर आधारित होती है आज के पंचांग के अनुसार 2 मार्च 2022 बुधवार का दिन फागुन मास कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि है। आज चंद्रमा कुंभ राशि में विराजमान रहेगा तो आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का आज का राशिफल

मेष राशि : मेष राशि के जातकों का आज रचनात्मक दृष्टि से दिन बेहद उत्तम रहेगा। विवाह के लिए आज कोई अच्छा प्रस्ताव आ सकता है माता के स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें। यदि आस पड़ोस में किसी बात को लेकर विवाद है। तो उसे जल्द से जल्द ठीक करने की कोशिश करें।

वृषभ राशि : वृषभ राशि के जातकों को आज अपनी परिवारिक रिश्तो पर खास ध्यान रखने की आवश्यकता है। आज आप अपनी वाणी पर संयम रखें। नहीं तो तनाव की स्थिति बन सकती हैं व्यापार क्षेत्र से जुड़े लोगों को आज लाभ होने की संभावना है। 

मिथुन राशि : मिथुन राशि के जातकों को आज अपने कामों को पूरा करने के लिए किसी दूसरे पर निर्भर नहीं रहना। आज आपको अपने मन मुताबिक कोई सुखद समाचार मिल सकता है। अपने जीवनसाथी को पर्याप्त समय दें वरना दृष्टि में कड़वाहट आ सकती हैं। 

कर्क राशि : कर्क राशि के जातकों के स्वास्थ्य में आज उतार-चढ़ाव आ सकता है। ऐसे में पहले से ही स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें। यदि कोई परेशानी है तो तुरंत डॉक्टर की सलाह लें। विद्यार्थी जगत के लोगों को आज अधिक परिश्रम करने की जरूरत है।

सिंह राशि : सिंह राशि के जातक सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में आगे बढ़ रहे हैं। उनके लिए आज का दिन अति उत्तम है। आज आपकी प्रतिष्ठा में उन्नति होगी। वही छोटे व्यापार से जुड़े लोगों को आज समस्या का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह लें।

कन्या राशि : कन्या राशि के जातकों का आज का दिन आर्थिक दृष्टि से काफी अच्छा है आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती हैं लेकिन सफलता हासिल करने के लिए आपको कड़ा परिश्रम करना पड़ेगा माता के स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें। 

तुला राशि : तुला राशि के जातक सरकारी नौकरी से जुड़े हुए हैं उनके लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहने वाला है। लेकिन आज आपको धन से संबंधित समस्या का सामना करना पड़ सकता है। जिसकी वजह से आपका बनता हुआ काम अटक सकता है।

वृश्चिक राशि : वृश्चिक राशि के जातकों का आज का दिन परिवारिक प्रतिष्ठा के लिए बेहद खास है। आज इस जातक के लोगों को राजनीतिक करियर उन्नति प्राप्त होगी। वही व्यापार क्षेत्र से जुड़े लोगों की पुरानी को डील अटक सकती है।

धनु राशि : धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा वही संतान पक्ष की ओर से आज आप के दायित्व में बढ़ोतरी हो सकती है। वही आपकी कोई पुरानी गलती आज आपको परिवार के सामने शर्मिंदा कर सकती हैं। विद्यार्थी वर्ग के लोग अपने कमजोर विषय पर खास ध्यान दें।

मकर राशि : मकर राशि के जातकों को आज बुद्धि विवेक से निर्णय लेने की आवश्यकता है। कोई भी निर्णय भावनाओं में बहकर ना लें। नहीं तो उसका दुष्परिणाम देखने को मिल सकता है। वही संतान पक्ष के करियर में परेशानी आ सकती हैं। यदि कहीं पैसा इन्वेस्ट करने की योजना बन रही है तो जीवन साथी से जरूर सलाह मशवरा करें।

कुंभ राशि : कुंभ राशि के जातकों का आज दंपति जीवन काफी सुखमय रहने वाला है। वही आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। रात्रि के समय किसी मंगल व सांस्कृतिक उत्सव में भाग लेने का योग बन रहा है। वही छोटे व्यापारियों को आज मन मुताबिक लाभ प्राप्त होने की संभावना है।

मीन राशि : मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन रचनात्मक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण है। आज इस जातक की महिलाओं को बातचीत के दौरान अपनी वाणी को मधुर रखना जरूरी है। नहीं तो कोई विवाद खड़ा हो सकता है। वही इस जातक के लोगों को आज कोई शुभ समाचार मिलने की संभावना है। व्यापार क्षेत्र से जुड़े लोगों को आज छुटपुट लाभ हो सकता हैं।

Related posts

मोदी सरकार के जलसे पर कांग्रेस कि किरकिरी

bharatkhabar

अरुणाचल में शहीद मेजर पंकज पांडेय को सीएम योगी की श्रद्धांजलि, किया बड़ा ऐलान

Shailendra Singh

एक बार फिर नर्सरी एडमिशन के लिए दो चार होंगे अभिभावक, एजुकेशन डिपार्टमेंट ने किया ये बदलाव

Breaking News