featured Life Style लाइफस्टाइल

Remove Dark Circle: डार्क सर्कल से बिगड़ रही है चेहरे की रंगत, तो अपनाएं ये घरेलू नुस्खे

आंखों के आसपास अगर है डार्क सर्कल, तो अपनाइये यह घरेलू नुस्खे

चेहरे की खूबसूरती को अक्सर आंख के नीचे पड़े काले घेरे बिगाड़ देते हैं। ऐसे में इन को दूर करने के लिए लोग केमिकल प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं। चाहे वह लड़की हो या फिर लड़का दोनों को ही काले घेरे की समस्या यानी डार्क सर्कल परेशान करते हैं। जिन से छुटकारा पाने के लिए केमिकल प्रोडक्ट्स पर भरोसा करने की जगह एक बार घरेलू नुस्खों को भी आजमा कर जरूर देखना चाहिए। जिसके इस्तेमाल से कुछ महीने के भीतर ही आपको डार्क सर्कल की समस्या से छुटकारा मिल सकता है।

डार्क सर्कल Remove Dark Circle: डार्क सर्कल से बिगड़ रही है चेहरे की रंगत, तो अपनाएं ये घरेलू नुस्खे

डार्क सर्कल क्यों होते है?

डार्क सर्कल कैसे ठीक किए जाएं इससे पहले यह जानना जरूरी है कि आखिर डार्क सरकर क्यों पड़ते हैं? डाक सर्कल होने के कई कारण हो सकते हैं। शरीर की बनावट के अनुसार हर किसी के काले घेरे होने की अलग-अलग चीजें जिम्मेदार होती हैं। कई बार ठीक से नींद ना लेने की वजह से भी काले घेरे आँख के आस पास आ जाते हैं। वहीं दूसरी तरफ से नींद पूरी ना होना,  स्ट्रेस, कई बार हार्मोन में बदलाव, की वजह से भी आँख के नीचे काले घेरे आ जाते हैं। ऐसे में इन काले घेरों को समाप्त करने के लिए हम कई प्रकार के घरेलू नुक्से अपना सकते हैं। जो आसानी से घर में उपलब्ध होते हैं।

कच्चा आलूकच्चा आलू काफी फायदेमंद माना जाता है। रोज कच्चे आलू का रस निकालकर कपड़े की सहायता से आंखों के आसपास लगाएं। 10 मिनट तक उसी कपड़े से आंखों ढक ले। फिर ठंडे पानी से मुंह धो ले। कच्चे आलू के रस को लगातार  एक हफ्ते तक बिना अंतराल के उपयोग करें।आपको कुछ दिन में ही फर्क नजर आने लगेगा।

टी बैगआजकल अक्सर लोग ग्रीन टी का इस्तेमाल करते हैं। अगर आप डेली रूटीन में ग्रीन टी का उपयोग कर रहे हैं तो इसके बैक को फेकने की वजह इस्तेमाल कीजिए। जब टी बैग खाली हो जाए तो उसे निकाल कर फ्रिज में रख दे। ठंडा होने के बाद उसे अपनी आंखों पर कुछ देर के लिए रखें और हटा दें। जल्द ही आपको इसके अच्छे परिणाम देखने को मिलेंगे।

गाजर का जूस : गाजर में काले घेरों को दूर करने में काफी फायदेमंद है इसके लिए आपको एक गाजर को कद्दूकस कर लेना है। और फिर सूती कपड़े में बांधकर उसका रस निकाल लें।इस रस में एलोवेरा जैल मिलाएं और इसे आंखों के आसपास के एरिया के साथ आप पूरे फेस पर भी लगा सकते हैं। गाजर के रस का एलोवेरा पेस्ट कुछ ही दिनों में आपके चेहरे की रंगत बदलने लगी।

संतरे का जूस : संतरे का भी इस्तेमाल डार्क सर्कल को दूर करने के लिए किया जा सकता है। ऑरेंज जूस को ग्लिसरीन में मिलाकर आंखों के आसपास के एरिया में मसाज करें। कुछ देर के लिए छोड़ दें। ठंडे पानी से मुंह धो ले, ऐसा करने से आपकी त्वचा चमक उठेगी।

Related posts

अनामिका शुक्ला की तरह यूपी में एक और निकला शिक्षक घोटाला..

Mamta Gautam

प्रधान एवं क्षेत्रवासी पौधों को गोद लेंः मुख्यमंत्री

Mamta Gautam

नए साल पर आतंकी साजिश का खुलासा, कर रहे है घाटी में घुसपैठ

shipra saxena