featured धर्म

देवाताओं को भी आता है बुखार, अब स्वस्थ हुए महाप्रभु जगन्नाथ, जानें पूरी कहानी

jaggnath देवाताओं को भी आता है बुखार, अब स्वस्थ हुए महाप्रभु जगन्नाथ, जानें पूरी कहानी

हमारे सनातन धर्म में कई भगवानों की अलग-अलग कहानियां है। कहीं भगवान के रौद्र रूप का उल्लेख है तो कहीं प्रेम का। लेकिन इन सबका सार ये है कि भगवान सिर्फ भक्त के ही वश में रहते हैं। खद भगवान कहते हैं अहं भक्तपराधीनो मतलब मैं भक्तों के अधीन हूं।

भक्तों की खुशी के लिए भगवान होते हैं बीमार !

भक्तों ने भी अपनी खुशी के लिए कभी भगवान को नचाया तो कभी रोने पर विवश किया। कभी शापित कर विरहासिक्त किया तो कभी उनकी सेवा करने के लिए उन्हें रुग्ण किया। ऐसी ही एक गाथा है महाप्रभु जगन्नाथ की, जानिए।

15 दिनों तक भगवान की होती है सेवा

दरअसल ज्येष्ठ पूर्णिमा को भगवान जगन्नाथ को ठंडे पानी से स्नान कराया जाता है। कहते हैं कि इस स्नान के बाद भगवान को बुखार आ जाता है। और 15 दिनों तक भगवान जगन्नाथ को अकेले में एक विशेष कक्ष में रखा जाता है। जहां केवल उनके वैद्य और निजी सेवक ही उनके दर्शन कर सकते हैं। जिसे अनवसर कहा जाता है।

मौसी के घर जाते हैं महाप्रभु जगन्नाथ

इस दौरान भगवान जगन्नाथ को फलों के रस, औषधि आदि का भोग लगाया जाता है। और सही होने के बाद भगवान अपने भक्तों से मिलने रथ पर सवार होकर निकलते हैं, जिसे रथयात्रा कहा जाता है। बता दें रथयात्रा हर साल आषाढ़ मास की शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को निकलती है।

जहां महाप्रभु जगन्नाथ बुखार से ठीक होकर मौसी के घर जाने की तैयारी में लग जाते हैं। वहीं दूसरी तरफ महाप्रभु की नव दिसीय गुंडिचा यात्रा के लिए तीनों रथों को सजाया जाता है।

जगन्नाथ मंदिर में भक्तों के प्रवेश पर पाबंदी

जानकारी के मुताबिक महाप्रभु के स्वस्थ होने की खबर मिलते ही गजपति महाराज दिव्यसिंहदेव ने खुशी जताई थी। अब 9 जुलाई को श्रीजीओं का नव यौवन दर्शन होगा एवं नेत्रोत्सव नीति सम्पन्न की जाएगी। हालांकि जगन्नाथ मंदिर में भक्तों के प्रवेश पर पाबंदी रहेगी। ऐसे में कोई भी भक्त मंदिर में प्रवेश नहीं कर पाएगा।

दुरदर्शन पर रथयात्रा का सीधा प्रसारण

जानकारी दे दें कि कोरोना महामारी के कारण इस साल रथयात्रा का सीधा प्रसारण दुरदर्शन केन्द्र भुवनेश्वर की मदद से किया जाएगा। और अनुमोदित मीडिया संस्था को लाइव कामन फीड प्रदान किया जाएगा।

Related posts

कांग्रेस खूबी परखकर विधेयकों का समर्थन करेगी : आजाद

bharatkhabar

एशिया कप में लसिथ मलिंगा ने बनाया शानदार रिकॉर्ड, मुरलीधरन को पीछे छोडा

mahesh yadav

उत्तराखंड में बारिश की तबाही से बदरीनाथ और गंगोत्री हाईवे हुआ बंद..

Rozy Ali