लाइफस्टाइल

राशि के अनुसार जाने अपनी गर्लफ्रेंड का स्वभाव

24 राशि के अनुसार जाने अपनी गर्लफ्रेंड का स्वभाव

नई दिल्ली। अक्सर लोग अपने पार्टनर को लेकर काफी चिंतित होते हैं कि उनका पार्टनर कैसा होगा आज हम आपको यहीं बताने वाले हैं कि आपकी गर्लफ्रेड कैसी होगी। हमें लगता है कि हम अपने पार्टनर को अच्‍छी तरह से समझने लगे हैं। हमारी पसंद और ना पसंद उनकी बन जाती है। पर फिर भी जैसे जैसे रिश्‍ता बुराना होने लगता है हमें एहसास होता है कि उनका नेचर तो काफी अलग है जिसकी वजह से धीरे धीरे रिश्तें में खटास पैदा होने लगती हैं।
प्‍यार में पड़ने के बाद हर लड़की बदल जाती है। अगर आप भी अपनी गर्लफ्रेंड के नेचर के बारे में जानना चाहते हैं तो उसकी राशि के जरिए आप भी जान सकते हैं कि कैसे स्वभाव की हैं गर्लफ्रेड आइये बताते हैं आपकी राशिनुसार-

24 राशि के अनुसार जाने अपनी गर्लफ्रेंड का स्वभाव

मेष

मेष राशि की लड़कियां गुस्सें वाली और चिड़चिड़ी होती हैं हालाकिं इनके स्वभाव में दुश्मनी नहीं होती हैं हालाकिं ऐसी लड़कियां एडवेंचर से बहुत प्यार करती हैं। प्यार में पड़ने के बाद मेष राशि की लड़कियां बच्चों की तरह बर्ताव करती हैं और उनकी मेच्युरिटी खत्म होने लगती हैं या यें कहे कि वो अपने आपको बच्चें जैसा दिखाती हैं।

वृषभ

वर्षभ राशि की लड़कियां प्यार के मामलें में काफी साफ होती हैं और अगर इन्हें किसी से प्यार हो सजाए तो यें उसे टूटने नहीं देती और अगर उनसे शादी करने की भी ख्वाहिश रखें तो इस राशि की लड़कियां उसे पूरा करके ही छोड़ती हैं।

मिथुन

मिथुन राशि की लड़कियां बेहद ही खुश मिजाज की होती हैं। और अपने हर पल को जी भर कर जीती है। मिथुन राशि की लड़कियां ऐसे लड़के का साथ चाहती हैं जो हर परिस्थिति में इनका साथ निभा सकें। ये अपने प्यार के प्रति बहुत वफादार होती हैं। ये अपने जीवनसाथी से समझदारी और वफादारी दोनों चाहती हैं। ये शांत होने के साथ ही शरारती स्वभाव की भी होती हैं। जोखिम भरे काम करना इस राशि की स्त्रियों की पहली पसंद होती हैं।

कर्क

कर्क राशि की लड़किया काफी रहस्यमयी होती हैं और अपने अंदर कई राज छुपाकर बैठते हैं। इस राशि की लड़कियां स्वभाव से विनम्र और पार्टनर की देखभाल करने वाली होती है।

सिंह

सिंह राशि की लड़किया आत्म विश्वास से भरी हुई होती हैं इस राशि की लड़कियां रिश्ते को कायम रखने के लिए हर तरह की कोशिश करती है। प्यार में पड़ने के बाद यह अपने पार्टनर को पूरा टाइम देती है।

कन्या

कन्या राशि की लड़कियां प्रैक्टिकल किस्म की होती हैं इस राशि की लड़कियां जल्दी से किसी पर विश्वास नहीं करती हैं। मगर प्यार में पड़ने के बाद यह अपने पार्टनर को पूरी अहमियत देती है।
तुला

तुला राशि की महिलाएं अपने जीवनसाथी की खुशियों का बहुत ध्यान रखती हैं। इन्हें ऐसे साथी की जरूरत होती है जो हमेशा इनका साथ निभाए। इस कारण ये हमेशा अपने जीवनसाथी के दिल के करीब होती हैं। इन्‍हें तुला राशि की स्त्रियों को सेक्स के दौरान बातें करना पसंद नहीं होता इसलिये आप ज़रा सतर्क रहें।

वृश्र्चिक

वृश्र्चिक राशि की महिलाएं प्यार में पड़ने के बाद इन लड़कियों का स्वभाव गंभीर हो जाता है। इस राशि की महिलाएं अपने लिए फैसले में किसी का भी हस्तक्षेप पसंद नहीं करती हैं। वृश्चिक स्त्री वाली स्त्रियों की वाणी में कटुता रहती है। वृश्चिक राशि वाली महिलाएं सेक्स के प्रति काफी आकर्षित होती हैं। ये महिलाएं सेक्स के लिए सबसे ज्यादा संवेदनशील होती है।

धनु

धनु राशि की लड़कियां पहली मुलाकात में ही अपने पार्टनर को इम्प्रेस कर सकती है। अपने लव लाइफ को बेहतर बनाने के लिए इस राशि की लड़की अपनी तरफ से 100 प्रतिशत देती हैं।

 मकर

मकर राशि की लड़कियां बेहद मेहनती, सुलझी हुई होने के साथ-साथ इस राशि की लड़कियां महत्वकांशी भी होती हैं। अपने पार्टनर को लेकर इस राशि के लड़कियां बहुत सारे सपने देखती है।

कुंभ

कुंभ राशि की लड़कियां प्यार में काफी वफादार और ईमानदार होती हैं। अपने पार्टनर को कभी धोखा न देने वाली इस राशि की लड़कियों को उनसे भी यही उम्मीद होती हैं।

मीन

मीन इस राशि की लड़कियां जैसे ही रिलेशनशिप में आती हैं वैसे ही स्‍वाभाव की बच्‍ची बन जाती हैं। अपनी दुनिया में रहने वाली इस राशि की लड़कियां पार्टनर को अपने हिसाब से चलाती है। यह एक नदी की तरह शांत रहती हैं और अपने पार्टनर को कभी तंग नहीं करती। ये स्त्रियां शर्मीली और रूमानी स्वभाव की होती हैं। इनका व्यक्तित्व ग्लैमरस के साथ-साथ दयालु भी होता है।

Related posts

इन घरेलु नुस्खों को अपनाकर अब एक दिन में पिम्पल्स को कहें बॉय- बॉय

Kalpana Chauhan

Women Health: महिलाएं भूल कर ना करें ये काम, नहीं तो स्वास्थ्य को हो सकता है भारी नुकसान

Neetu Rajbhar

लौट आया ईयर कफ का फैशन, ऐसे करे ट्राई

mohini kushwaha