featured धर्म

26 फरवरी 2022 का राशिफल: शनिवार का दिन आपके लिए भी खास, जानिए आज का राशिफल

aaj-ka-rashifal-

26 फरवरी 2022 को शनिवार है। शनिवार का दिन हनुमान जी और शनिदेव को समर्पित होता है। इस दिन विधि- विधान से हनुमान जी और शनिदेव की पूजा- अर्चना की जाती है। जानें किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान।

मेष
मन में निराशा एवं असन्तोष रहेगा। माता के स्वास्थ्‍य में सुधार होगा। रहन-सहन व्यवस्थित रहेगा। कारोबार में किसी मित्र का सहयोग मिल सकता है। सेहत का ध्यान रखें। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। धार्मिक कार्यों के प्रति रुझान बढ़ सकता है। व्‍यर्थ के व‍िवादों दूर रहने के प्रयास करें।

वृष
शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। मान-सम्मान की प्राप्ति‍ होगी। शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा। कारोबार में कठिनाइयां आ सकती हैं। सचेत रहें। वस्त्र उपहार में प्राप्त हो सकते हैं। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद रहेंगे। सेहत का ध्यान रखें। मन में नकारात्मक विचारों का प्रभाव हो सकता है।

मिथुन
मानसिक शान्ति‍ रहेगी। आत्मसंयत भी रहें। नौकरी में यात्रा पर जाना पड़ सकता है। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। सन्तान को स्वास्थ्‍य विकार हो सकता है। शैक्षिक कार्यों में कठिनाइयां आ सकती हैं। कारोबार में तरक्‍की के के योग हैं। लाभ के अवसर मि‍लेंगी।

कर्क
मन अशान्त हो सकता है। आत्संयत भी रहें। कारोबार के लिए विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। लाभ के अवसर मिलेंगे। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। स्वभाव में चिडचिड़ापन भी हो सकता है। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। मित्रों का साथ मिलेगा।

सिंह
आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। मन अशान्त हो सकता है। जीवनसाथी के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। नौकरी में यात्रा पर जाना पड़ सकता है। मानसिक तनाव बढ़ सकता है। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। परिवार का साथ मिलेगा। प‍िता से मधुर संबंध रहेंगे।

कन्या
मन प्रसन्न रहेगा। भवन सुख में वृद्धि हो सकती है। घर-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। खर्चों में वृद्धि होगी। पिता का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। नौकरी में स्थान परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। धार्मिक संगीत में दिलचस्पी बढ़ सकती है। सुखद समाचार म‍िलेगा।

तुला
मानसिक शान्ति‍ के लिए प्रयास करें। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन भी सम्भव है। परिश्रम अधिक रहेगा। आय में वृद्धि होगी। किसी पुराने मित्र का आगमन हो सकता है। सुस्वादु खानपान में रुचि बढ़ेगी। नौकरी में अफसरों से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं।

वृश्चिक
आपके परिवार में आपसी सौहार्द बढ़ेगा। प्रोफेशनल लाइफ में हर मामले को लेकर आप स्पष्ट रुख रखें। व्यापारिक दृष्टिकोण से सब कुछ ठीक चलेगा। आपकी इनकम अच्छी रहेगी। कुछ लोगों को विदेश जाने की खुशखबरी मिल सकती है।

धनु
मानसिक शान्ति‍ रहेगी। वाणी के प्रभाव में वृद्धि होगी। कारोबार के लिए विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। यात्रा लाभप्रद रहेगी। कार्यक्षेत्र में परिश्रम अधिक रहेगा। कारोबार का विस्तार होगा। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। आय के नए स्रोत विकसित हो सकते हैं। आय में सुधार होगा, परन्तु खर्च अधिक रहेंगे।

मकर
महिलाओं के लिए शनिवार का दिन शुभ है। सबकी दुआओं का असर कोई सुखद परिणाम लेकर आएगा। आप अपने आपको ऊर्जावान महसूस करेंगे। अटके काम में गति आने से आपको लाभ होगा। खानदानी प्रॉपर्टी मिलने के योग हैं। इसके अलावा छात्रों का मन पढ़ाई में लगेगा।

कुंभ
मानसिक शान्ति‍ रहेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। किसी मित्र के सहयोग से आय के स्रोत बन सकते हैं। अनियोजित खर्चों में वृद्धि होगी। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आएंगे। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। पारिवारिक समस्याएं बढ़ सकती हैं। रुके हुए धन की प्राप्‍ति‍ होगी।

मीन
शैक्षिक कार्यों में सुधार होगा। आयात-निर्यात के कारोबार के सुखद परिणाम मिलेंगे। लाभ में वृद्धि होगी। विदेश यात्रा भी लाभप्रद रहेगी। पिता के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। अफसरों से मतभेद बढ़ सकते हैं। व‍िवादों को टालने का प्रयास करें। बातचीत में संयत रहें।

Related posts

कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या के मामले में देश में चौथे नंबर पर पहुंचा मध्य प्रदेश

US Bureau

कर्नाटक चुनाव-बीजेपी उम्मीदवार की जीत-बीजेपी के पक्ष में आया पहला नतीजा

mohini kushwaha

नवंबर तक टली राहुल गांधी की ताजपोशी, सोनिया चाहे तो पहले ही हो सकती है

Rani Naqvi