featured यूपी

गोवर्धन: राधाकुंड में मिली मानसिक रूप से बीमार महिला, अपना घर भरतपुर में कराया गया भर्ती

WhatsApp Image 2022 02 25 at 6.57.57 PM गोवर्धन: राधाकुंड में मिली मानसिक रूप से बीमार महिला, अपना घर भरतपुर में कराया गया भर्ती
अमित गोस्वामी

गोवर्धन परिक्रमा के कस्बा राधाकुंड में एक महिला मानसिक स्थिति खराब होने पर पहुंची। महिला के शरीर पर कपड़े भी नहीं थे। जब लोगों ने उसके तन को ढकने की कोशिश की तो उल्टा उन पर हमला बोल दिया। जिसके बाद पुलिस की मदद से उसे अपना घर भरतपुर में भर्ती कराया गया।

WhatsApp Image 2022 02 25 at 6.57.58 PM गोवर्धन: राधाकुंड में मिली मानसिक रूप से बीमार महिला, अपना घर भरतपुर में कराया गया भर्ती

राधाकुंड में मिली मानसिक रूप से बीमार महिला

गोवर्धन परिक्रमा के कस्बा राधाकुंड में एक महिला मानसिक स्थिति खराब होने पर पहुंची। महिला के शरीर पर कपड़े भी नहीं थे। जब लोगों ने उसके तन को ढकने की कोशिश की तो उल्टा उन पर हमला बोल दिया। राधाकुंड और परिक्रमा मार्ग में सेवा के प्रकल्पों में जुटी प्राचीन रघुनाथ दास गोस्वामी गद्दी के गद्दीनशीन केशव दास महाराज को इसकी सूचना मिली। जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। उन्होंने मानसिक स्थिति खराब होने से अपनी सुधबुध खो बैठी परिक्रमा में लावारिस मिली महिला को पुलिस के सहयोग से शुक्रवार को अपना घर भरतपुर में भर्ती कराया।

पत्थर और डंडों से कई राहगीरों को महिला ने किया घायल 

सूचना पर राधाकुंड चौकी प्रभारी राघवेन्द्र सिंह चौहान, हैंड कांस्टेबल सर्वेश सिंह और अन्य पुलिस कर्मी पहुंचे। बड़ी मुश्किल से मानसिक रूप से परेशान महिला पर काबू पाया। महिला की मानसिक स्थिति खराब होने से परिक्रमार्थी श्रद्धालु और स्थानीय लोग परेशान थे। वह मानसिक रूप से नियंत्रण में न होने के कारण पत्थर और डंडों से कई राहगीरों को घायल कर चुकी थी। उसके शरीर पर कपड़े भी नहीं थे। वह बंगाली और हिंदी भाषा में बात कर रही थी। उसके कई जगह से सिर में चोट लगी हुई थी।

भरतपुर के अपना घर में महिला को करवाया गया भर्ती 

वहीं महिला की सूचना अपना घर गोवर्धन को सूचना दी गई। लेकिन अपना घर गोवर्धन में उपचार की सुविधा न होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद महंत केशव दास महाराज ने अपनी संस्था श्रीकृष्ण-चैतन्य सेवा सदन ट्रस्ट की एम्बुलेंस से परेशान महिला को भरतपुर अपना घर भर्ती कराने के लिए भेजा। नगर पंचायत राधाकुंड के सभासद छत्तर चौधरी ने बताया कि सूचना मिलते ही वह भी मदद के लिए पहुंच गये। उसको भरतपुर के अपना घर में भर्ती करा दिया।

Related posts

Lucknow: श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर सिविल अस्पताल में विशेष कार्यक्रम, सीएम होंगे उपस्थित

Aditya Mishra

एक बार फिर चर्चा में राकेश टिकैत, किसान महापंचायत मेंं लगाया अल्‍लाह हो अकबर का नया नारा

Neetu Rajbhar

केन्द्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान को बनाया गया यूपी चुनाव प्रभारी

Shailendra Singh