featured यूपी

केन्द्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान को बनाया गया यूपी चुनाव प्रभारी

धर्मेन्द्र प्रधान को बनाया गया यूपी चुनाव प्रभारी

लखनऊ। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने उत्तर प्रदेश में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव के लिए केन्द्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान को चुनाव प्रभारी बनाया है। इसके अलावा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने उत्तर प्रदेश में 07 सह प्रभारी भी बनाए हैं। भाजपा के केन्द्रीय कार्यालय द्वारा जारी सूची के अनुसार केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर, केन्द्रीय संस्कृति एवं पर्यटन राज्यमंत्री अर्जुनराम मेघवाल, राज्यसभा सांसद सरोज पाण्डेय, केन्द्रीय कृषि राज्यमंत्री शोभा करंदलाजे, हरियाणा के पूर्व मंत्री कैप्टन अभिमन्यु, केन्द्रीय शिक्षा राज्यमंत्री अन्नपूर्णा देवी और राज्यसभा सांसद विवेक ठाकुर को उत्तर प्रदेश का चुनाव सह प्रभारी नियुक्त किया गया है।
वहीं उत्तर प्रदेश में संगठनात्मक नियुक्ति भी भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने की है। उत्तर प्रदेश के सभी छः क्षेत्रों में आगामी विधानसभा चुनाव की दृष्टि से संगठन प्रभारियों की नियुक्ति भी की है।
लोकसभा सांसद संजय भाटिया को पश्चिम उत्तर प्रदेश, संजीव चैरसिया को बृज, राष्ट्रीय मंत्री सत्या कुमार को अवध क्षेत्र, राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष सुधीर गुप्ता को कानपुर, राष्ट्रीय मंत्री अरविन्द मेनन को गोरखपुर और सुनील ओझा को काशी क्षेत्र का चुनाव की दृष्टि से संगठन प्रभारी नियुक्त किया गया है।

Related posts

बिपाशा बसु और क्रिस्टियानो रोनाल्डो का किस कांड क्यों हो रहा वायरल? क्या टूट जाएंगी विपाशा की शादी..

Rozy Ali

UP: सर्पदंश से मौत पर मुआवजा, सभी जिलाधिकारियों के लिए बड़ा आदेश 

Shailendra Singh

टीकाकरण की गति बढ़ाने के लिए लेंगे इनकी मदद

sushil kumar