featured देश राजस्थान राज्य

राजस्थान के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने राज्य की अंतिम मतदाता सूची जारी की, 7.9 लाख नामों को हटाए गए

राजस्थान के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने राज्य की अंतिम मतदाता सूची जारी की, 7.9 लाख नामों को हटाए गए

नई दिल्ली: राजस्थान में इस साल के आखिर में विधानसभा चुनाव होने हैं। इसके लिए राज्य चुनाव आयोग ने भी कमर कस ली है। इसी बीच राजस्थान के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने राज्य की मतदाता सूची की अंतिम सूची जारी की है जिससे 7.9 लाख नामों को हटा दिया गया है। शु्क्रवार को इस सूची की घोषणा हुई। विशेष सारांश संशोधन के तौर पर 31 जुलाई को राजस्थान की ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी की गई थी।

 

राजस्थान मतदाता सूची से हटाए गए 7 राजस्थान के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने राज्य की अंतिम मतदाता सूची जारी की, 7.9 लाख नामों को हटाए गए

 

ये भी पढें:

उत्तराखंडःपर्यटन को लेकर सतपाल महाराज का नया प्रयोग
उत्तराखंडः नेपाल के डेलीगेशन के साथ पर्य़टन मंत्री सतपाल महाराज ने की मुलाकात

ड्राफ्ट सूची के मुताबिक राज्य में 4.75 करोड़ मतदाता हैं। ड्राफ्ट के प्रकाशित होने के बाद 21 अगस्त तक दावे और आपत्तियों को आमंत्रित किया गया था। कांग्रेस ने तब दावा किया था कि 42 लाख से ज्यादा मतदाता नाम, रिश्तेदारों के नाम और लिंग के आधार पर फर्जी हैं। कांग्रेस ने द पॉलिटिक्स डॉट इन के एक शोध के आधार पर यह दावा किया था। इन आपत्तियों का निवारण 20 सितंबर तक कर दिया गया है।

 

चुनाव आयोग द्वारा किए गए सत्यापन में 3,91,805 पुरुष और 3,99,515 महिलाओं के नामों को सूची से हटाया गया। हालांकि 700,000 से ज्यादा नामों को जोड़ा गया है। उनका मतदाता सूची में नाम जोड़ने के आवेदन को आयोग ने स्वीकार कर लिया है। 3,30,803 पुरुष और 4,29,485 महिलाओं यानी कुल मिलाकर 7,60,288 के नामों को जोड़ा गया है। इसलका मतलब हुआ कि सूची से कुल 31,032 नाम हटे हैं। राज्य में वर्तमान में 4.73 करोड़ मतदाता हैं।

 

ये भी पढें:

पर्यटन विकास परिषद उत्तराखंड और आईएचएम में मनाया गया विश्व पर्यटन दिवस
उत्तराखंडः पर्यटन स्थलों के चित्रों को लेकर विभाग ने आयोजित की प्रदर्शनी

 

By: Ritu Raj

Related posts

मणिपुरः मुख्यमंत्री ओकराम इबोबी के खिलाफ चुनाव लड़ सकती हैं इरोम

Rahul srivastava

लोकसभा में पेश हुआ न्यूनतम वेतन को एकसमान बनाने का विधेयक

Rani Naqvi

अनंत कुमार हेगड़े के महात्मा गांधी के आंदोलन को ड्रामा बताने वाले बयान पर सोनम कपूर ने दिया ये रिएक्शन

Rani Naqvi