featured राजस्थान

राजस्थान: सीनियर आईएएस उषा शर्मा को बनाया गया नया मुख्य सचिव, 2023 तक रहेगा कार्यकाल

Usha Sharma राजस्थान: सीनियर आईएएस उषा शर्मा को बनाया गया नया मुख्य सचिव, 2023 तक रहेगा कार्यकाल

राजस्थान सरकार ने सीनियर आईएएस उषा शर्मा को नया मुख्य सचिव नियुक्त कर दिया है। मुख्य सचिव पद से निरंजन आर्य आज शाम रिटायर्ड हो जाएंगे। इससे पहले ही कार्मिक विभाग ने आर्य को मुख्यमंत्री का सलाहकार नियुक्त करने के आदेश जारी कर दिए हैं।

IAS उषा शर्मा को बनाया गया राजस्थान का मुख्य सचिव, निरंजन आर्य होंगे सीएम  गहलोत के सलाहकार - Hindi Today News

सीनियर आईएएस उषा शर्मा को बनाया गया नया मुख्य सचिव

राजस्थान सरकार ने सीनियर आईएएस उषा शर्मा को नया मुख्य सचिव नियुक्त कर दिया है। मुख्य सचिव पद से निरंजन आर्य आज शाम रिटायर्ड हो जाएंगे। इससे पहले ही कार्मिक विभाग ने आर्य को मुख्यमंत्री का सलाहकार नियुक्त करने के आदेश जारी कर दिए हैं। कार्मिक विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। उषा शर्मा को केन्द्र सरकार ने कल ही राज्य सरकार के आग्रह पर डेपुटेशन से रिलीव किया गया था। आज शाम उषा शर्मा के सचिवालय में चार्ज संभालने की संभावना है।

जून 2023 में चुनाव से 6 महीने पहले होंगी रिटायर

उषा शर्मा का कार्यकाल करीब डेढ़ साल का रहेगा। वे जून 2023 तक इस पद पर रहेंगी। 2023 में चुनाव से 6 महीने पहले ही वे रिटायर हो जाएंगी। सरकार को चुनाव से ठीक पहले नया मुख्य सचिव नियुक्त करने का मौका मिलेगा। हालांकि एक्सटेंशन का विकल्प भी खुला रहेगा। मुख्यमंत्री का सलाहकार बनते ही आर्य को आरपीएससी अध्यक्ष पद की दौड़ से बाहर माना जा रहा है। बता दें कि उषा शर्मा विधानसभा अध्यक्ष डॉ सीपी जोशी की रिश्तेदार हैं। उषा शर्मा के पति बीएन शर्मा रिटायर्ड आईएएस हैं। वे भी केंद्र-राज्य में वरिष्ठ पदों पर रहे हैं। बीएन शर्मा अभी राजस्थान इलेक्ट्रिसिटी रेग्युलेटरी कमीशन के चेयरमैन हैं।

1985 बैच की आईएएस ऑफिसर हैं उषा शर्मा

1985 बैच की आईएएस उषा शर्मा युवा मामले और खेलकूद मंत्रालय में नियुक्त थीं। उषा शर्मा मुख्य सचिव बनने वाली दूसरी महिला आईएएस हैं। इससे पहले पिछली गहलोत सरकार में कुशल सिंह को मुख्य सचिव बनाया गया था। इसके साथ ही उषा शर्मा राजस्थान के बूंदी और अजमेर में कलेक्टर रह चुकी हैं। कॉपरेटिव सोसाइटी की रजिस्ट्रार, जेडीए कमिश्नर, स्टेट प्लानिंग बोर्ड की मेम्बर सेक्रेट्री, स्पिनफेड और राजस्थान हैंडलूम डवलपमेंट कॉर्पोरेशन की सीएमडी, उद्योग कमिश्नर, यूडीएच सचिव, उद्योग और पर्यटन विभाग की कमिश्नर और सेक्रेट्री, पर्यटन विभाग की प्रमुख सचिव, केंद्र सरकार में पर्यटन मंत्रालय की एडीजी, प्रशासनिक सुधार मंत्रालय में एडिशनल सेक्रेट्री, आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया की डीजी भी रह चुकी हैं।

 

Related posts

नेशनल कांफ्रेंस के प्रवक्ता जुनैद आजीम मट्टू ने पार्टी से दिया इस्तीफा

rituraj

G-20 Summit : पीएम मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग की मुलाकत, दोनों नेताओं ने मिलाए हाथ

Rahul

बरेली में लकड़ी माफियाओं की अब खैर नहीं, वन विभाग करने जा रहा ये काम

Aditya Mishra