Uncategorized

रेलवे के दिल्ली मंडल में मरम्मत कार्य शुरू, पढ़ें कौन-कौन से रूट हुए प्रभावित

indian railway रेलवे के दिल्ली मंडल में मरम्मत कार्य शुरू, पढ़ें कौन-कौन से रूट हुए प्रभावित

सुरक्षा मानकों को बेहतर बनाने के लिए उत्तर रेलवे के दिल्ली मंडल द्वारा दिल्ली शकूरबस्ती भटिंडा जंक्शन पर दिल्ली किशनगंज यार्ड पर मरम्मत कार्य किया जा रहा है। इसके चलते रविवार और सोमवार को 4 पैसेंजर ट्रेनें रद्द, 8 आंशिक रूप से रद्द और कुछ ट्रेनों को रास्ते में रोककर और परिवर्तित मार्ग से चलाया जाएगा।

 

indian railway रेलवे के दिल्ली मंडल में मरम्मत कार्य शुरू, पढ़ें कौन-कौन से रूट हुए प्रभावित
प्रतिकात्मक तस्वीर

उत्तर रेलवे के अनुसार, दिल्ली मंडल द्वारा दिल्ली शकूरबस्ती भटिंडा जंक्शन पर दिल्ली किशनगंज यार्ड पर पॉइंट नंबर 28 /1 में परिवर्तन और डबल स्लिट नंबर 33/1-34 को हटाने का कार्य किया जा रहा है। इस कार्य के लिए 1 और 2 अप्रैल को अलग-अलग अवधि के कुल 7 घंटे के ट्रैफिक ब्लॉक्स लिये जाएंगे।

इसके चलते रोहतक-दिल्ली मेमू, दिल्ली-रोहतक मेमू, दिल्ली-रोहतक डीएमयू, रोहतक-दिल्ली डीएमयू को रद्द कर दिया गया है। जींद-दिल्ली पैसेंजर, दिल्ली-भिवानी पैसेंजर रोहतक और दिल्ली के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेंगी। फिरोजपुर-दिल्ली पैसेंजर, दिल्ली-फिरोजपुर पैसेंजर बहादुरगढ़ और नई दिल्ली के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी। खुर्जा-शकूरबस्ती ईएमयू, शकूरबस्ती-गाजियाबाद ईएमयू, पलवल-शकूरबस्ती ईएमयू, शकूरबस्ती-बल्लभगढ़ मेमू शकूरबस्ती और नई दिल्ली के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेंगी।

 

फिरोजपुर-मुम्बई पंजाब मेल का मार्ग परिवर्तित करके वाया दयाबस्ती-दिल्ली सराय रोहिल्ला-नई दिल्ली चलाया जाएगा। श्रीगंगानगर-हावड़ा उद्यानआभा तूफान एक्सप्रेस को रास्ते में 45 मिनट रोककर चलाया जाएगा।

Related posts

RTI Act: सरकारी रूपी सत्ता प्रतिष्ठान कि लोकायुक्त की जांच को अपने अधिकार में लेने की मांग

bharatkhabar

अब लेजर से खत्म होगा अंतरिक्ष का कचरा, जानें वैज्ञानिकों ने किस औजार का उपयोग किया है

bharatkhabar

पुलवामा की घटना कुछ लोगों की साजिश, सजा पूरे पाकिस्तान को देना सही नहीं: पित्रोदा

bharatkhabar