featured देश

भारत पहुंचा राफेल हुआ शानदार स्वागत..

rafel भारत पहुंचा राफेल हुआ शानदार स्वागत..

फ्रांस से पांच दिन का सफर तय करके आखिरकार आज दुनिया का सबसे शक्तिशाली लड़ाकू विमान भारत पहुंचने वाला है। राफेल के अंबाला पहुंचते ही शानदार स्वागत किया जाएगा।

RAFEL भारत पहुंचा राफेल हुआ शानदार स्वागत..
कुछ घंटों के बाद अंबाला एयरफोर्स स्टेशन पर राफेल फाइटर उतरेगा। हालांकि, अभी यहां मौसम खराब है, बादल छाए हुए हैं। वहीं, सुरक्षा की बात करें तो एयरफोर्स स्टेशन के नजदीक कड़ी सुरक्षा की गई है। चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात है। हेलिकॉप्टर लगातार एयरफोर्स स्टेशन के ऊपर से उड़ान भर रहे हैं।एयरफोर्स ने प्लान-बी तैयार किया हुआ है। यदि मौसम ज्यादा खराब होता है तो अंबाला की जगह जोधपुर एयरफोर्स स्टेशन पर विमान को उतारने की चर्चा है। हालांकि, राफेल किसी भी मौसम में उड़ान भरने के लिए सक्षम है, लेकिन एयरफोर्स किसी तरह का रिस्क नहीं लेना चाहती।

अम्बाला में सुबह से ही घरों की छतों पर लोगों ने डेरा जमा लिया है। वे दूर से ही एक बार राफेल को आते हुए देखना चाहते हैं। हालांकि बादल छा जाने से उन्हें हल्की सी निराशा जरूर है, लेकिन इसके बावजूद बड़ी संख्या में लोग छतों पर राफेल का इंतजार कर रहे हैं।अंबाला में गुब्बारे छोड़कर राफेल का स्वागत किया जा रहा है। लोग बढ़ी ही बेसब्री से इसका इंतजार कर रहे हैं।आपको बता दें, यूएई से उड़ान भरने वाले भारत के पांचों राफेल विमानों ने भारतीय वायु सीमा में प्रवेश कर लिया है।

https://www.bharatkhabar.com/lord-ram-will-wear-green-clothes-on-the-day-of-bhoomi-pujan/
हरियाणा के अंबाला एयरफोर्स स्टेशन पर राफेल फाइटर उतरने वाला है। सुरक्षा के मद्देनजर एयरफोर्स स्टेशन पर कड़ी सुरक्षा लगाता दी है। पूरे इलाके में धारा 144 लगा दी गई है। लोगों से राफेल के फोटो खिंचने और वीडियों बनाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।

Related posts

अखिलेश यादव ने बीजेपी पर किया हमला कहा, बीजेपी को नहीं है युवाओं की चिंता

mahesh yadav

कन्या पूजन के बाद बोइंग उड़ान की सौगात देंगे मुख्यमंत्री

Rani Naqvi

दर्जन लोगों ने मासूम को बनाया हवस का शिकार, कार्रवाई कर पुलिस ने किया गिरफ्तार

Aman Sharma