Breaking News featured देश मध्यप्रदेश

दर्जन लोगों ने मासूम को बनाया हवस का शिकार, कार्रवाई कर पुलिस ने किया गिरफ्तार

b184d1b5 0a62 43ae 9ff7 06fadf99c58d दर्जन लोगों ने मासूम को बनाया हवस का शिकार, कार्रवाई कर पुलिस ने किया गिरफ्तार

मध्यप्रदेश। देश में आए दिन नाबालिग युवतियों के साथ घिनोनी घटनाएं सुनने को मिल ही जाती हैं। यह सब देखकर लगता है कि लोगों में से इंसानियत अब खत्म हो चुकी है। युवतियों के साथ हो रही घटनाओं में आए दिन इजाफा देखने को मिल रहा है। इसी बीच मध्यप्रदेश में नाबालिग युवती के साथ एक ऐसी घटना होने का मामला सामने आया है, जहां दरिंदो ने मानवता की सारी हदें पार कर दी। आधा दर्जन लोगों ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म जैसी घटना को अंजाम दिया। जिसके बाद इस घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

सूनसान जगह दिया घटना को अंजाम-

बता दें की मामला मध्यप्रदेश के उमरिया जिले के कोतवाली क्षेत्र का मामला सामने आया है, जहां आधा दर्जन लोगों ने एक मासूम को अपनी हवस का शिकार बनाया। एक-एक करके सभी दरिंदो ने मासूम के मानवता की सारी हदें पार कर दी। इतना ही सभी आरोपियों ने मासूम के साथ अलग-अलग सूनसान जगहों पर इस घिनोनी घटना को अंजाम दिया। पुलिस द्वारा बताया गया कि सभी आरोपी लड़की को मुख्यालय के एक ढाबे में ले गए थे, जहां आरोपियों ने सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।

इन धाराओं के तहत के पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार-

वहीं पीड़िता बाद में किसी तरह अपनी जान बचाकर आरोपियों के चंगुल से बच निकली। जिसके बाद वह परिजनों के पास पहुंची और अपने साथ घटित घटना का प्रकरण बताया। जिसके बाद पीड़िता के परिजन उसको लेकर पुलिस के पास और पीड़िता पर बीती बताई। जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। सभी आरोपियों पर पुलिस ने अपराध क्र 25/ 21धारा 363, 366(ए), 376(डी)(ए), 376(2)(एन) 3/4 पॉक्सो एक्ट, 5 जी/6, 5एल/6 के तहत कार्रवाई की।

 

Related posts

मिशन एनकाउंटर के जरिए सुरक्षा बलों ने ढेर किए दो आतंकी

Aditya Gupta

मनाली में बारिश ने किया पर्यटकों का मजा किरकिरा-अलर्ट जारी

mohini kushwaha

लखनऊः केंद्रीय मंत्रिमंडल विस्तार पर ओपी राजभर का तंज, कहा- सब दगे हुए कारतूस

Shailendra Singh