अल्लू अर्जुन-रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म पुष्पा: द राइज का तेलुगु वर्जन ऐमजॉन प्राइम वीडियो पर 7 जनवरी से देखा जा रहा है। अब हिंदी दर्शक इसकी स्ट्रीमिंग का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म का पहला पार्ट लोगों को काफी पसंद आया।
View this post on Instagram
आपको बता दें कि फिल्म के हिंदी वर्जन ने भी रिकार्डतोड़ कमाई की है। अब हिंदी दर्शक भी इसे ओटीटी पर देखना चाहते हैं। अब Amazon Prime Video ने इसके हिंदी वर्जन के टेलीकास्ट की घोषणा कर दी है।
14 जनवरी देख सकेंगे पुष्पा का हिंदी वर्जन
अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 17 दिसंबर को रिलीज हुई थी। दूसरे हफ्ते से फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर रफ्तार पकड़ी और लोगों के दिलोदिमाग पर छा गई। वहीं, अब ऐमेजॉन प्राइम वीडियो ने हिंदी वर्जन की स्ट्रीमिंग की घोषणा कर दी है। पुष्पा का हिंदी वर्जन 14 जनवरी को ऐमजॉन प्राइम वीडियो पर देखा जा सकेगा।
ये भी पढ़ें :-