featured पंजाब

नवजोत सिंह सिद्धू पर NRI बहन का आरोप- सिद्धू ने प्रॉपर्टी के लिए मां को लावारिस छोड़ा

navjot kaur sidhu with her husband 1643357285 नवजोत सिंह सिद्धू पर NRI बहन का आरोप- सिद्धू ने प्रॉपर्टी के लिए मां को लावारिस छोड़ा

पंजाब में विधानसभा चुनावों से पहले नवजोत सिंह सिद्धू सुर्खियों में आ गए हैं। इस बार वजह सिद्धू का बड़बोलापन नहीं बल्की उनके पारिवारिक रिश्ते हैं। पंजाब के सीएम बनने की दौड़ में लगे कांग्रेस प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू पर उनकी बड़ी बहन ने गंभीर आरोप लगाए हैं।

नवजोत सिद्धू की बड़ी बहन ने उन पर लगाए गंभीर आरोप, प्रापर्टी पर कब्जा कर  मां को किया बेघर | Navjot Sidhu's elder sister made serious allegations  against him, took possession of

नवजोत सिंह सिद्धू पर NRI बहन का आरोप

पंजाब में विधानसभा चुनावों से पहले नवजोत सिंह सिद्धू सुर्खियों में आ गए हैं। इस बार वजह सिद्धू का बड़बोलापन नहीं बल्की उनके पारिवारिक रिश्ते हैं। पंजाब के सीएम बनने की दौड़ में लगे कांग्रेस प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू पर उनकी बड़ी बहन ने गंभीर आरोप लगाए हैं। विधानसभा चुनावों से पहले नवजोत सिंह सिद्धू पारिवारिक विवाद में घिर गए हैं। सिद्धू की NRI बहन सुमन तूर ने सिद्धू पर मां निर्मल भगवंत और उनको घर से निकालने के आरोप लगाए हैं। इतना ही नहीं उन्होंने सिद्धू पर प्रॉपर्टी हड़पने के भी आरोप लगाए।

‘पिता की मौत के बाद मां और बड़ी बहन को घर से निकाला’

US से चंडीगढ़ पहुंची सिद्धू की बहन सुमन तूर ने कहा कि सिद्धू ने पिता भगवंत सिद्धू की मौत के बाद मां निर्मल भगवंत और बड़ी बहन को घर से निकाल दिया। इसके बाद मीडिया को बयान देकर झूठ बोला कि मेरे माता-पिता न्यायिक तौर पर अलग हुए। सिद्धू उस वक्त अपनी उम्र 2 साल बता रहे हैं लेकिन वह भी सब झूठ है। उन्होंने कहा कि नवजोत सिद्धू बहुत क्रुअल है। 1986 में जब पिता भगवंत सिद्धू की भोग सेरेमनी हुई तो उसके तुरंत बाद सिद्धू ने मां के साथ उन्हें घर से निकाल दिया। सुमन ने कहा कि उनकी मां ने अपनी छवि बचाने के लिए दिल्ली के चक्कर काटे और अंत में दिल्ली रेलवे स्टेशन पर उनकी लावारिस की तरह मौत हो गई। सुमन तूर ने कहा कि सिद्धू ने यह सब प्रॉपर्टी के लिए किया।

‘सिद्धू ने मां निर्मल महाजन के साथ नाइंसाफी की’

वहीं सुमन तूर ने कहा कि वह इस मुद्दे पर नवजोत सिद्धू से मिलने के लिए उनके अमृतसर स्थित घर पर गई थी लेकिन उन्होंने गेट नहीं खोला। यहां तक कि उन्हें वॉट्सऐप पर भी ब्लॉक कर रखा है। हालांकि इस मामले में अभी तक सिद्धू या उनके पक्ष से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। उन्होंने कहा कि सिद्धू ने मां निर्मल महाजन उर्फ निर्मल भगवंत के साथ नाइंसाफी की।

Related posts

कनिका कपूर की हेल्थ को लेकर आया अपडेट, पांचवें टेस्ट से पहले बच्चों को लेकर हुई भावुक

Rani Naqvi

Aaj Ka Panchang: जानिए 12 अगस्त 2022, शुक्रवार का पंचांग, तिथि और राहुकाल का समय

Nitin Gupta

अमिताभ ठाकुर ने केंद्र व राज्य सरकार से मांगे रिटायरमेंट से जुड़े अभिलेख

Shailendra Singh