उत्तराखंड में सियासी हलचलों के बीच आज राज्य के मुख्य सचिव सुखबीर सिंह संधू ने सचिवालय पहुंचकर पदभार ग्रहण कर लिया है। और वे उत्तराखंड के नए मुख्य सचिव बन गए हैं।
कई अधिकारी-कर्मचारी रहे नदारद
बता दें कि मुख्य सचिव सुखबीर सिंह संधू ने सुबह सचिवालय पहुंचकर कार्यभार ग्रहण किया। और वो पुराने मुख्य सचिव कार्यालय में ही बैठेंगे। हालांकि मिली जानकारी के अनुसार उनके पदभार ग्रहण करते समय शासन के कई अधिकारी-कर्मचारी नदारद रहे।
कौन है सुखबीर सिंह संधू ?
सुखबीर सिंह संधू 1988 बैच के IAS अफसर हैं। और हाल ही में NHAI के चेयरमैन का पद छोड़कर उत्तराखंड के मुख्य सचिव बने हैं। बता दें उत्तराखंड सरकार ने वापस बुलाने के लिए उन्हे एक चिट्ठी लिखी थी।